अलीगढ़

पति ने पत्नी की हत्या कर पुलिस को दी जानकारी, किया गुमराह, 17 साल पहले लाया था बंगाल से

Aligarh crime news अलीगढ़ में पति ने पत्नी की इसलिए हत्या कर दी कि 17 साल में उसे बच्चा नहीं हुआ था। जबकि मृतक पत्नी को वह पश्चिम बंगाल से लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
पुलिस की गिरफ्त में पति (फोटो सोर्स- 'X' अलीगढ़ पुलिस)
फोटो सोर्स- 'X' अलीगढ़ पुलिस

Aligarh crime news अलीगढ़ पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है।‌शादी के 17 साल बाद पति ने पत्नी की इसलिए हत्या कर दी कि उसके कोई बच्चा नहीं हुआ था। जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। पत्नी की हत्या की जानकारी काम से लौटकर आने के बाद पति ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टूटी हुई चूड़ी बरामद किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करना बताया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है। घटना गंगीरी थाना क्षेत्र की है।

पत्नी की हत्या कर पुलिस को दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के गंगीरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दभोरा गांव निवासी 45 वर्षीय राज रोशनी की 28 सितंबर को हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी पुलिस को राजरोशनी के पति किशनपाल ने शाम को उस समय दी। जब वह काम से लौटकर वापस अपने घर आया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची गंगीरी थाना पुलिस में घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

पुलिस को किया गुमराह

क्षेत्राधिकारी छर्रा धनंजय ने बताया कि जांच में जानकारी हुई कि पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई हुआ करती थी। किशनपाल पूछताछ के दौरान पुलिस को गुमराह कर रहा था। सख्ती से पूछताछ में दौरान उसने हत्या करना कबूल किया। कृष्णपाल ने बताया कि राज रोशनी से उसने 17 साल पहले शादी की थी। जिसे पश्चिम बंगाल से लेकर के आया था। लेकिन कोई बच्चा ना होने के कारण अक्सर विवाद बना रहता था। गुस्से में उसने रस्सी से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रस्सी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने भिलावली मोड़ से कृष्णपाल को गिरफ्तार किया है।

Updated on:
05 Oct 2025 11:59 am
Published on:
05 Oct 2025 11:59 am
Also Read
View All
अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले

‘विपक्ष ले जाए पूरा मुस्लिम वोट, मैं खुल्लम खुल्ला हिंदूवादी नेता हूं’, यूपी के राज्यमंत्री रघुराज सिंह का बयान

‘माल खाए खसम का, गीत गावे यार के’, वंदे मातरम् का विरोध करने वालों पर भड़के योगी सरकार के मंत्री

‘मां से कोई लगाव नहीं, पापा को मारा है…फांसी दे दो’, पिता की हत्या पर बेटी ने मां के लिए मांगी सजा, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद