अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं प्रारंभ हो गई। यह परीक्षाएं दो चरणों में 51 परीक्षा केन्द्रों पर हुई।
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं प्रारंभ हो गई। यह परीक्षाएं दो चरणों में 51 परीक्षा केन्द्रों पर हुई। पहले दिन 50 पेपर हुए। इस तरह अब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर कोई विवाद नजर नहीं आ रहा है। हां, हिंसा फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र बाब-ए-सैयद गेट पर धरना दे रहे हैं।
शांति रही
परीक्षा नियंत्रक मुजीबउल्लाह जुबैरी ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा में बीटेक, बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी व एमकॉम के अलावा मेडिकल डिप्लोमा के छात्र व छात्राएं शामिल हए। उन्होंने बताया कि आज लगभग 50 पेपर हुए। प्रथम चरण में परीक्षाएं प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक तथा दूसरे चरण मे दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक संपन्न हुई। समस्त पेपर शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए।
बीटेक व बीआर्क की प्रवेश परीक्षा 13 मई को
बीटेक व बीआर्क की प्रवेश परीक्षा 13 मई को आयोजित होगी। इस प्रवेश परीक्षा में शमिल होने के लिए 18524 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है। यह प्रवेश परीक्षा एएमयू सहित लखनऊ, पटना, श्रीनगर, कोलकाता, कोझीकोट व भोपाल में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों पर भी संपन्न होगी।
‘‘स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम’’
इर बीच अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) जल एवं स्वच्छता मंत्रालय के सहयोग से प्रारंभ किये गये ‘‘स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम’’ के लिये आवेदन 15 मई तक आमंत्रित किये हैं। इस इंटरर्नशिप के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से अमुवि परिसर में विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाए गए। सभी संकायों के डीन, प्राचार्यों और प्रोवोस्टों को इस सम्बन्ध में नोडल अधिकारी डॉ. अली जाफर आब्दी द्वारा पत्र भी लिखा गया है।
एनएसएस स्वयंसेवकों को किया प्रशिक्षित
इसी शृंखला में एएमयू की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों को समर इंटरर्नशिप के लिये प्रशिक्षित और प्रोत्साहित किया गया। उनसे कहा गया है कि वह स्वयं इस विषय के बारे में जागरूक हों और विश्वविद्यालय में जाकर दूसरे छात्रों को भी इसके प्रति जागरूक कर सकें। नोडल अधिकारी डॉ. अली जाफर आब्दी ने छात्रों से आग्रह किया कि वह स्वच्छ भारत समर इंटरर्नशिप में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसका लाभ उठायें। एनएसएस स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण के कार्यक्रम के दौरान एनएसएस समन्वयक प्रो. मसरूर आलम भी मौजूद थे। इस कार्य में समाजिक कार्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. नसीम अहमद खान भी सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहे हैं।