
AMU Exam
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) की बीटैक एवं बीआर्क की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 13 मई (रविवार) को आयोजित की जाएगी । आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा अमुवि, लखनऊ, पटना, श्रीनगर, कोलकाता, कोझीकोट और भोपाल में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी। इस प्रवेश परीक्षा में 18524 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है। बीटेक की प्रवेश परीक्षा के लिए अलीगढ़ में 9571 अभ्यार्थी शामिल होंगे जिनमें 8217 लड़के तथा 1354 लड़कियां हैं। जबकि बीटेक और बीआर्क की संयुक्त परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों की संख्या 3284 है।
इसके अतिरिक्त लखनऊ में 4065, पटना में 2703, श्रीनगर 777, कोलकाता 790, कोझीकोट 340 और भोपाल में 278 अभ्यार्थी शामिल हो रहे हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (अमुवि) में 22 परीक्षा केन्द्र, लखनऊ में 4,पटना में 3, श्रीनगर में 2, कोलकाता, कोझीकोट और भोपाल में एक-एक परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। बीटेक की प्रवेश परीक्षा प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा बीआर्क की प्रवेश परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक सम्पन्न होगी।
Published on:
12 May 2018 09:48 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
