अलीगढ़

राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का अखिलेश पर वार, सपा करती है ‘यूज एंड थ्रो’ की राजनीति

राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ और रामपुर सीट के लिए अखिलेश यादव तो प्रचार भी नहीं करने गए और सोचा कि जीत जाएंगे। लेकिन अब जनता समझ गई है कि समाजवादी पार्टी केवल यूज एंड थ्रो की पॉलिटिक्स करती है।
2 min read
Jun 28, 2022
राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का अखिलेश पर वार, सपा करती है 'यूज एंड थ्रो' की राजनीति

उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने जनपद में हुई एक बैठक में अखिलेश यादव की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ और रामपुर में भाजपा की जीत पर कहा कि सपा के आतंकवाद के कारण जनता समझ चुकी है कि डबल इंजन की सरकार में ही लाभ और विकास होगा। उन्होंने कहा कि सपा के लोग दलदल में फंसे हुए हैं। अखिलेश यादव तो प्रचार भी नहीं करने गए और सोचा कि जीत जाएंगे। लेकिन अब जनता समझ गई है कि समाजवादी पार्टी केवल यूज एंड थ्रो की पॉलिटिक्स करती है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार यूज एंड थ्रो का काम नहीं करती। वह सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास जीत कर ही कार्य कर रही है। इसीलिए दूसरी बार यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है।

कांग्रेस पार्टी के लिए कही ये बात

वहीं अग्निपथ योजना पर बोलते हुए राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि विरोध करने का कोई अर्थ नहीं है। लोगों को गलत संदेश देना ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की योजना है कि हर घर में सैनिक हों, जैसे इजराइल में हैं। वहीं 100 में से 25 परसेंट युवाओं को अगर सेना में लिया जा रहे है। इसके बाद 10 परसेंट हर विभागों में सरकार आरक्षण का लाभ दे रही है। इस योजना से युवा एक अनुशासित फौजी बनेगा। अच्छा व्यक्ति बनेगा और गलत काम नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हर घर में अगर एक फौजी होगा तो यह देश के हित में होगा। रघुराज सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेसी देश का अहित करने वाले लोग हैं। अंग्रेज चले गए लेकिन अपनी काली औलादें कांग्रेस के रूप में छोड़ गये हैं।

मेघालय के राज्यपाल के लिए बोले,

वहीं मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा अग्निपथ योजना के विरोध के सवाल पर राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि वे संवैधानिक पद पर बैठे हैं। उनको इस विषय में नहीं कहना चाहिए था। वह हमारी विचारधारा के व्यक्ति नहीं है। वह कब क्या बोल दें, कुछ पता नहीं होता है। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की कृपा से राज्यपाल बन गए हैं। लेकिन वह हमारी विचारधारा के नहीं है।

Published on:
28 Jun 2022 01:17 pm
Also Read
View All
Rajpur Industrial City: अलीगढ़ में यहां बदलेगी तस्वीर! जेवर एयरपोर्ट के पास 350 एकड़ में इंडस्ट्रियल सिटी की तैयारी, किसानों को मिलेगा 4 गुना तक दाम

Blackmailing Case in Aligarh: AMU कैंपस में ब्लैकमेलिंग का मामला, मुलाकात के बाद वीडियो बनाकर वसूली का आरोप; एक गिरफ्तार

Surendra Diler Minister: कौन हैं सुरेंद्र दिलेर? दादा-पिता रहे सांसद, खुद बने मंत्री, अब बाउंड्री फांदकर कॉलेज पहुंचने पर चर्चा में

अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले