अलीगढ़

अलीगढ़: मामूली विवाद पर बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली, JNMC में कराया गया भर्ती

पत्रकार मुकेश गुप्ता को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपियों की धरपकड़ करने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई है।
2 min read
Jun 03, 2022
अलीगढ़: मामूली विवाद पर बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली, JNMC में कराया गया भर्ती

जनपद में गुरुवार देर रात बदमाशों ने मामूली विवाद को लेकर एक निजी चैनल के पत्रकार के साथ गाली-गलौच और अभद्रता कर उसे गोली मार दी। गोली लगते ही सूचना मिलते ही डीआईजी समेत एसएसपी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल पत्रकार को आनन-फानन में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं, वहीं दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जबकि पुलिस की एक टीम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाशते हुए अन्य लोगों को चिन्हित करने में जुटी हुई है।

जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार अलीगढ़ धनीपुर अनाज मंडी की दुकान संख्या 71, 72 के पास निजी चैनल के मीडियाकर्मी मुकेश गुप्ता निवासी नोरंगाबाद कुछ साथियों संग पार्क में एक पेड़ के नीचे बैठकर प्रमोद और संजीव के साथ बात कर रहे थे। बताया गया है कि तभी वहां कुछ अन्य युवक उनके पास पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने मुकेश गुप्ता सहित तीनों लोगों के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता कर दी। आरोप है कि किसी बात का विरोध जब पत्रकार के द्वारा किया गया तो अन्य युवकों द्वारा इशारा करते ही उक्त बदमाश युवक ने पत्रकार मुकेश गुप्ता को गोली मार दी। बदमाशों द्वारा मारी गई गोली पत्रकार के शरीर में जा लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। उधर, सूचना पर थाना गांधी पार्क पुलिस पहुंची और घायल को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

बदमाशों की धरपकड़ को जुटी पुलिस

उधर, इस पूरे मामले पर एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि पत्रकार मुकेश गुप्ता को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपियों की धरपकड़ करने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई है। जिसमें पुलिस की एक टीम इलाके में लगे खागालने में जुटी हुई। तो दूसरी टीम के द्वारा दो संदिग्ध लोगों को पुलिस टीमों द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य संदिग्ध लोगों को भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है।

Published on:
03 Jun 2022 10:01 am
Also Read
View All
Rajpur Industrial City: अलीगढ़ में यहां बदलेगी तस्वीर! जेवर एयरपोर्ट के पास 350 एकड़ में इंडस्ट्रियल सिटी की तैयारी, किसानों को मिलेगा 4 गुना तक दाम

Blackmailing Case in Aligarh: AMU कैंपस में ब्लैकमेलिंग का मामला, मुलाकात के बाद वीडियो बनाकर वसूली का आरोप; एक गिरफ्तार

Surendra Diler Minister: कौन हैं सुरेंद्र दिलेर? दादा-पिता रहे सांसद, खुद बने मंत्री, अब बाउंड्री फांदकर कॉलेज पहुंचने पर चर्चा में

अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले