1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमिका ने प्रेमी से मिलने के लिए पार की सारी हदें, बांग्लादेश से तैरकर आई भारत और फिर…

युवती के पास पासपोर्ट नहीं था इसलिए उसे भारत में एंट्री नहीं मिल रही थी। इसलिए उसने अपने प्रेमी से मिलने के लिए जान को दांव पर लगाकर सुंदरबन डेल्टा तैरकर भारत आने का फैसला किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 2 Jun 2022, 3:59 PM IST

प्रेमिका ने प्रेमी से मिलने के लिए पार की सारी हदें, बांग्लादेश से तैरकर आई भारत और फिर...

प्यार की ताकत और प्यार में कुछ कर गुजरने की हदें जितनी बखूबी से फिल्मों में दिखाई जाती है और कहानियों में बताई गई हैं, उसे बांग्लादेश (Bangladesh) की 22 साल की कृष्णा मंडल (Krishna Mandal) ने सच करके दिखा दिया है। इनकी कहानी सुनकर आप भी दांतो तले उंगली दबा लेंगे। बांग्लादेश की कृष्णा मंडल अपने प्रेमी से मिलने के लिए खतरनाक जानवरों से भरे जिनमे मुख्य रूप से बंगाल टाइगर भी रहते हैं, की परवाह किए बगैर सुंदरबन डेल्टा (Sundarban Delta) को पार करके भारत के राज्य पश्चिम बंगाल (West Bangal) आ गईं। शादी भी कर ली, लेकिन अब इस सोनी महिवाल की जोड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और युवती को बांग्लादेश भेजने की कोशिश में लगी है।

ये भी पढ़ें: नोएडा से बेहद नजदीक हैं ये हिल स्टेशन, चुभती गर्मी में आपको कर देंगे तरोताजा, एक बार जरूर जाएं

ऐसे प्यार चढ़ा परवान

युवती कृष्णा मंडल की बीते कुछ समय पहले भारत में रहने वाले आशिक मंडल से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी, जो धीरे धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी करके साथ रहने का मन बना लिया। लेकिन इन दोनों के प्यार के बीच में जो सबसे बड़ी दीवार बन रही थी वो थी दोनों देशों की शरहदें। जिसे पार करने के लिए पासपोर्ट की जरूरत होती है। युवती के पास पासपोर्ट नहीं था इसलिए उसे भारत में एंट्री नहीं मिल रही थी। इसलिए उसने अपने प्रेमी से मिलने के लिए जान को दांव पर लगाकर सुंदरबन डेल्टा तैरकर भारत आने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें: नोएडावासियों के लिए खुशखबरी, अब आसमान से कर सकेंगे अपने शहर का दीदार, मिलने जा रही ये बड़ी सुविधा

पत्नी के प्यार में रोड़ा बनी पुलिस

अपने प्यार को परवान चढ़ाने के लिए युवती कृष्णा मंडल लगभग एक घंटे नदी में तैरीं और भारत की सीमा में पहुंची। इसके बाद वह अपने प्रेमी से मिलीं। जिसके बाद दोनों ने बीते कुछ दिन पहले कोलकाता के एक मंदिर में शादी कर ली। लेकिन जैसे ही पुलिस को इस इस बात की खबर लगी तो उसने कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस पूरे मामले पर अधिकारियों का कहना है कि जो लड़की भारत आई है, उसके पास वह कागजात नहीं है जिससे वह भारत में रह सके। इसलिए अब उसे बांग्लादेश बॉर्डर पर अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। उधर, कृष्णा का पति आशिक मंडल काफी परेशान है और कानूनी मदद लेना चाहता है। लेकिन पुलिस इस घटना पर अपनी बारीक निगाह बनाए हुए है। क्योंकि इस तरह से कई घुसपैठ के ऐसे भी मामले आए हैं, जो संवेदनशील साबित होते है।