अलीगढ़

अलीगढ़ नगर निगम जलभराव की समस्या से दिलायेगा निजात

नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को स्पष्ट निर्देश दिये कि नाले का निर्माण अपनी निर्धारित अवधि जुलाई से पूर्व पूर्ण कर लिया जाये।

2 min read
Apr 26, 2018

अलीगढ़। अब नौरंगाबाद को जल भराव से निजात मिलेगी। नगर निगम जनसुविधा के लिये यहां नालों का निर्माण करा रहा है। नगर आयुक्त ने नाला निर्माण का निरीक्षण किया है। आने वाले दिनों में रावणटीला व सुरेन्द्रनगर में हाईप्रेशर जलापूर्ति भी होगी। नौरंगाबाद क्षेत्र में जल भराव की समस्या के समाधान हेतु नगर निगम द्वारा उत्तर प्रदेश जल निगम निर्माण खंड के सहयोग से लगभग एक करोड़ 91 लाख की धनराशि से नाला निर्माण कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है तो वहीं सुरेन्द्र नगर, रावणटीला पुरानी पानी की टंकी को ध्वस्त करने का कार्य भी तीव्र गति से किया जा रहा है।

तय समय में पूरा हो निर्माण कार्य

ये भी पढ़ें

PM मोदी से अपील, कहा- ‘स्वच्छता वाले साहब’ मेरी मां मुझे लेकर जाती है शौच कराने

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने नौरंगाबाद नाला निर्माण कार्य देखा और अधीनस्थों को स्पष्ट निर्देश दिये कि नाले का निर्माण अपनी निर्धारित अवधि जुलाई से पूर्व पूर्ण कर लिया जाये ताकि वर्षा ऋतु में इस क्षेत्र में जल भराव की समस्या पूर्ण रूप से समाप्त हो जाये। नौरंगाबाद नाला निर्माण निरीक्षण करते हुये नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम विनिश कुमार को निर्देश दिये कि नाला निर्माण की गुणवत्ता और सफाई के पूर्ण मानकों का ध्यान निर्माण कार्य में रखा जाये। नगर आयुक्त ने बताया इस नाले के निर्माण से निश्चित रूप से नौरंगाबाद व आस-पास के क्षेत्रों में जल भराव की समस्या का निदान होगा उन्होंने बताया कि 28 मार्च से इस नाले के निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया गया है जो तीव्र गति से चल रहा है और अपनी तय समय सीमा में पूर्ण हो जायेगा।

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने सुरेन्द्र नगर, रावणटीला पुरानी पेयजल टंकी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय इस टंकी को ध्वस्त करने का कार्य भी प्रगति पर मिला टंकी के ऊपरी भाग को ध्वस्त कर दिया गया था। मौके पर नगर आयुक्त ने इस टंकी को पूर्ण सुरक्षा के साथ ध्वस्त करने के निर्देश दिये। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि इस टंकी के ध्वस्त होने के पश्चात् जल निगम द्वारा नई पानी की टंकी के निर्माण हो जाने से सुरेन्द्र नगर व रावणटीला क्षेत्रवासियों को हाई प्रेशर पेयजल आपूर्ति आगामी दिनों में प्राप्त हो सकेगी। निरीक्षण के समय नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के साथ मुख्य अभियन्ता कैलाश सिंह, अधिशासी अभियन्ता जल निगम विनिश कुमार, सहायक अभियन्ता आरएस वर्मा, अवर अभियन्ता तरूण कुमार, अहसन रब आदि साथ थे।

ये भी पढ़ें

स्वच्छ भारत: PM मोदी देख लें ये तस्वीर तो बोलती हो जाएगी बंद..
Published on:
26 Apr 2018 10:39 am
Also Read
View All