अलीगढ़

‘तुम कुंवारी हो लोन नहीं मिलेगा…’, शादी हो गई होती तो दे देते, कहकर रिजेक्ट कर दी फाइल

अलीगढ़ में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत एक युवती ने लोन के लिए आवेदन किया था। लेकिन, उसे लोन नहीं दिया गया और जो न देने की वजह बैंक के कर्मचारियों द्वारा बताई गई वह बेहद ही हास्याप्रद थी।
2 min read
Feature image

अलीगढ़ : अलीगढ़ में एक युवती ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में अप्लाई की गई लोन की फाइल को रिजेक्ट कर दिया गया। इस पर युवती ने जब वजह पूछी कि उसे लोन क्यों नहीं मिल सकता। तो बैंक के अधिकारियों ने जो जवाब दिया वह बेहद हास्यपूर्ण और चौंकाने वाला था। आइए जानते हैं पूरी कहानी।

पहले जानिए क्या है मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना

उत्तर प्रदेश के युवाओं का खुद के पैरों पर खड़े होने के सपने को साकार करने के लिए यूपी सरकार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम-युवा) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत अपना खुद का रोजगार शुरू करने के लिए सरकार की ओर से मदद की जाती है। अगर आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो सरकार की ओर से ब्याज मुक्त लोन की व्यवस्था की जाएगी। यही नहीं आप जो भी काम शुरू करना चाहते हैं, उसकी ट्रेनिंग में भी यूपी सरकार मदद करेगी। इस योजना के तहत 5 लाख का लोन बिना किसी गारंटी के दिया जाता था। सरकार ने अब इसे बढ़ाकर 25 लाख तक कर दिया है।

अलीगढ़ की रहने वाली युवती ने इसी योजना के तहत लोन के लिए अप्लाई किया था और उसकी एप्लीकेशन रिजेक्ट कर दी गई। एप्लीकेशन रिजेक्ट करने की जब युवती ने वजह पूछी तो वह काफी चौंकाने वाली निकली। अधिकारियों ने उससे कहा कि तुम तो कुंवारी हो हम लोन कैसे दे दें। पहले शादी करो फिर लोन देंगे। क्योंकि तुम तो शादी करके कहीं और चली जाओगी हम वसूलेंगे कैसे?

सरकार की ओर से रखी गई है यह पात्रता

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में लोन लेने के लिए सरकार ने कुछ पात्रता रखी है। लेकिन उनमें यह जिक्र कहीं पर भी नहीं कि युवक या युवती की शादी होना जरूरी है। अगर वह कुंवारा है तो उसे लोन नहीं दिया जाएगा। ऐसा कहीं पर भी बताया नहीं गया है।

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी नागरिक होना चाहिए
  • उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए
  • कम से कम 8वीं क्लास पास होना जरूरी है
  • आवेदक ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अंतर्गत ट्रेनिंग ली हो
  • जैसे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ODOP ट्रेनिंग योजना, SC/ST ट्रेनिंग योजना या यूपी कौशल विकास मिशन
  • किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से स्किल संबंधी Certificate/Diploma/Degree
Updated on:
03 Sept 2025 01:44 pm
Published on:
03 Sept 2025 01:44 pm
Also Read
View All
Surendra Diler Minister: कौन हैं सुरेंद्र दिलेर? दादा-पिता रहे सांसद, खुद बने मंत्री, अब बाउंड्री फांदकर कॉलेज पहुंचने पर चर्चा में

अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले

‘विपक्ष ले जाए पूरा मुस्लिम वोट, मैं खुल्लम खुल्ला हिंदूवादी नेता हूं’, यूपी के राज्यमंत्री रघुराज सिंह का बयान

‘माल खाए खसम का, गीत गावे यार के’, वंदे मातरम् का विरोध करने वालों पर भड़के योगी सरकार के मंत्री