अभी तक हत्यारों का पता नहीं लग सका है। हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
अलीगढ़। प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि अभी तक हत्यारों का पता नहीं लग सका है। हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मामला थाना खैर के गांव खेड़ा का है।
जानकारी के मताबिक खैर तहसील क्षेत्र में गांव खेड़ा के प्रधान शांतिदेवी के पति कालीचरन शनिवार की सुबह घर के बाहर बैठकर चाय पी रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। इनमें दो युवक बाइक पर ही बैठे रहे, एक ने तमंचा प्रधान के पति कालीचरन पर ताबड़तोड़ फायर कर दिए।
फायरिंग में कालीचरन के सीने में तीन गोलियां लगीं। गोली की आवाज होते ही आसपास के अनेक लोग मौके पर इकठ्ठे हो गए। गंभीर हालत में कालीचरण को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर हत्या के बाद गांव में तनाव है, तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। हत्यारों का अभी तक सुराग नहीं लग सका है।