अलीगढ़

रिंकू सिंह के पिता का निधन, बेटे को दूल्हा बनता नहीं देख पाए खानचंद्र सिंह

Rinku Singh Father Passed Away: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में निधन हो गया।

2 min read
Feb 27, 2026
rinku singh
भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह (Photo - EspnCricInfo)

Rinku Singh father Khanchandra Singh Death News: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। इस दुखद खबर से परिवार और चाहने वालों में शोक की लहर है। इस समय रिंकू सिंह टीम इंडिया के साथ वर्ल्ड कप का हिस्सा हैं।

बेटे को दुल्हा बनता नहीं देख पाए पिता

खानचंद्र सिंह की हमेशा यह इच्छा थी कि वह अपने बेटे रिंकू को दूल्हा बनते देखें। उन्होंने अपने बेटे के लिए कई सपने संजोए थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बेटे की सफलता देखने वाले पिता उसकी शादी का सपना पूरा होते नहीं देख पाए। यह बात परिवार को अंदर तक तोड़ गई है।

सिलेंडर बेचकर पाला परिवार

रिंकू सिंह का बचपन बेहद संघर्ष भरा रहा। उनके पिता खानचंद्र सिंह घर-घर जाकर गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी। कई बार घर चलाना भी मुश्किल हो जाता था। लेकिन पिता ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने दिन-रात मेहनत की ताकि बच्चों की पढ़ाई और जरूरतें पूरी हो सकें। रिंकू भी बचपन से ही पिता की मेहनत को समझते थे। वह जानते थे कि उनके सपनों के पीछे पिता का पसीना लगा है। यही वजह थी कि उन्होंने क्रिकेट को अपना लक्ष्य बनाया और पूरी मेहनत से जुट गए।

संघर्ष से स्टार तक का सफर

रिंकू सिंह ने छोटे स्तर से क्रिकेट खेलना शुरू किया। कई बार उन्हें सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ा। अच्छे जूते और किट तक खरीदना मुश्किल था। लेकिन उनकी लगन और मेहनत ने उन्हें आगे बढ़ाया। धीरे-धीरे उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर वह स्टार क्रिकेटर बन गए। आज वह टीम इंडिया का हिस्सा हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उनकी सफलता के पीछे उनके पिता का त्याग और संघर्ष सबसे बड़ा कारण रहा।

पिता के सपनों को करेंगे पूरा

आज भले ही खानचंद्र सिंह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन रिंकू सिंह हमेशा कहते रहे हैं कि वह अपने पिता के सपनों को पूरा करना चाहते हैं। उनके लिए क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि परिवार के संघर्ष का सम्मान है। रिंकू जल्द ही शादी के बंधन में बधने वाले हैं। लेकिन शादी से पहले पिता की मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है।

Updated on:
27 Feb 2026 08:35 am
Published on:
27 Feb 2026 08:26 am