UP Crime: भाभी से मिलने अस्पताल पहुंचे शख्स ने खौफनाक कदम उठाया। जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। जानिए पूरा मामला क्या है?
UP Crime: एक फैक्ट्री में काम करने वाले 30 साल के व्यक्ति का शव 21 अगस्त की रात अलीगढ़ के एक सरकारी अस्पताल में फंदे से लटका मिला।
पुलिस ने बताया कि अंशुल कुमार अपनी भाभी को देखने अस्पताल आए थे। रात में, वह वार्ड नंबर 8 के पास गए और यहां दुपट्टे से फांसी लगा ली। मामला शुक्रवार सुबह सामने आया।
मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
क्वार्सी थाने के SHO नरेंद्र शर्मा ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है। आगे की कार्रवाई उसी के अनुसार की जाएगी।