अलीगढ़

तनावयुक्त माहौल में काम कर रही है पुलिस, फिटनेस ट्रेनिंग और योगा क्लािसिज होंगी शुरू: डीजीपी

डीजीपी ने कहा कि हमने कोई बड़ा साम्प्रदायिक दंगा नहीं होने दिया, अगर कहीं कोई साम्प्रदायिक दंगा होता है तो उसको तुरंत काबू में कर लिया गया।

2 min read
Jun 02, 2018
DGP OP Singh
तनावयुक्त माहौल में काम कर रही है पुलिस, फिटनेस ट्रेनिंग और योगा क्लािसिज होंगी शुरू: डीजीपी

अलीगढ़। डीजीपी ओमप्रकाश सिंह ने अलीगढ़ रेंज के पुलिस अधिकारियों की सर्किट हाउस में मीटिंग ली। मीटिंग के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे यहां आईजी स्तर के अधिकारी कम हैं इसलिए जोनल स्तर पर डीआईजी रेंज के अधिकारी नियुक्त कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से रिक्वेस्ट करने के बाद जोनल स्तर पर डीआईजी रेंज के अधिकारी रख रहे हैं, उन्होंने आगे कहा कि हमने कानून व्यवस्था पर नियंत्रण रखा हुआ है।

कोई बड़ा साम्प्रदायिक दंगा नहीं होने दिया

कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में बड़ा परिवर्तन आया है लॉ एंड आर्डर व क्राइम को और सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने कोई बड़ा साम्प्रदायिक दंगा नहीं होने दिया, अगर कहीं कोई साम्प्रदायिक दंगा होता है तो उसको तुरंत काबू में कर लिया गया जिससे लोगों में जन सुरक्षा की भावना बड़ी है। उन्होंने बताया कि 9000 ऐसे अपराधी हैं जो जमानत निरस्त करा कर जेलों में हैं, लेकिन उनमें सुधार लाने के लिए यूपी पुलिस काउंसलिंग करने का काम कर रही है । पुलिस मुठभेड़ को उन्होंने पुलिस इंगेजमेंट बताते हुए कहा कि हम अपराधी को गिरफ्तार करना चाहते हैं लेकिन कभी-कभी आत्मरक्षार्थ गोलियां चलानी पड़ती है जिससे बदमाश मारा जाता है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में हमने बहादुर जवानों को भी खोया है जिनमें चार की जान चली गई। 375 पुलिसकर्मी घायल हो गए।


एनआरआई की भी मदद करेगी यूपी पुलिस

डीजीपी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस को हाईटेक बनाना चाहते हैं और इसके लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। यूपी पुलिस को प्रभावी बनाने के लिए आईआईटी कानपुर , बिट्स पिलानी, कनाडा की इंडियाना यूनिवर्सिटी के साथ कोलेब्ररेशन किया है जिससे प्रोफेशनल क्षमता को आगे बढ़ाया जा सके। इसके साथ प्रिवेंटिव पुलिसिंग की शुरुआत भी हो रही है इसके जरिए पुलिस यह जानकारी करेगी की कहां पर क्राइम होने की संभावना है। फॉरेंसिक इंजीनियरिंग बढ़ावा भी दिया जा रहा है 30 जून को गाजियाबाद में फॉरेंसिक लैब की स्थापना करने जा रहे हैं।


पुलिस की फिटनेस व योगा पर जोर

राजेश साहनी प्रकरण पर डीजीपी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिस तनाव युक्त माहौल में काम करती है, सिपाही अधिकारी को कोई अवकाश नहीं मिलता है, उन्होंने कहा मैं जिस वक्त चाहता हूं अपने एसएसपी व अन्य अधिकारियों से बात करता हूं ऐसे में अधिकारी तनाव में रहते हैं। तनाव कम करने के लिए फिटनेस ट्रेनिंग और योगा की क्लास कराई जाएगी।

Updated on:
02 Jun 2018 06:58 pm
Published on:
02 Jun 2018 08:00 pm