14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिन दहाड़े चलती बस रुकवा कर सर्राफ से 41 लाख रुपए के आभूषण लूटे

विरोध करने पर बदमाशों ने सर्राफ के सिर पर बट मारकर घायल कर दिया। बैग में करीब एक किलो 656 ग्राम के सोने से बने जेवरात थे।

2 min read
Google source verification
Crime

दिन दहाड़े चलती बस रुकवा कर सर्राफ से 41 लाख रुपए के आभूषण लूटे

अलीगढ़। दिन दहाड़े रोड होल्डअप कर रोडवेज बस में सवार सर्राफ से करीब 41 लाख रुपए की ज्वैलरी लूट ली। करीब आधा दर्जन बदमाश लूट की वारदात को अंजाम दे कर फरार हो गये। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया है।

यह भी पढ़ें- अवैध संबन्धों के शक में पति ने गर्भवती पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

एक किलो 656 ग्राम के सोना लूटा

वारदात घटना थाना इग्लास के कालाआम चौकी के पास की है। ज्वैलर्स कारोबारी सदानंद अग्रवाल के कर्मचारी रवि और राजू मथुरा से सोने के बने जेवरात से भरा बैग लेकर अलीगढ़ आ रहे थे। अलीगढ़ में करीब छह दुकानदारों को सोने से बने आभूषण देने थे, लेकिन रोडवेज बस के इगलास पहुंचते ही बदमाशों ने रोक लिया और बस के अंदर से रवि और राजू को खींचकर बाहर निकाल लाएं। विरोध करने पर बदमाशों ने राजू के सिर पर बट मारकर घायल कर दिया। बैग में करीब एक किलो 656 ग्राम के सोने से बने जेवरात थे। जिनकी कीमत करीब 41 लाख रुपए बताई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। एसपी ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित ज्वेलर्स के कर्मचारियों से जानकारी ली।

यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ करने पर महिला ने युवकों को कचहरी परिसर में कुछ इस तरह सिखाया सबक

पुलिस जुटी जांच में

पुलिस ज्वेलर्स के दोनों कर्मचारियों से वारदात के बारे में जानकारी ले रही है। सराफा कारोबारी के अनुसार करीब एक किलो 656 ग्राम सोने के आभूषण लूटे गए हैं जिनकी कीमत 41लाख रुपए बताई जा रही है। घटना की जानकारी पाकर मालिक सदानन्द अग्रवाल भी आ गए। उन्होंने थाने में तहरीर देदी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- VIDEO एक ही घर से लगातार निकले 500 से ज्यादा सांप, अभी भी सिलसिला जारी
यह भी पढ़ें- चीन सीमा पर शहीद हुआ पीलीभीत का लाल, अंतिम विदाई में उमड़ा जन सैलाब