14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीजा के साथ मिलकर नर्स ने रची बुजुर्ग दंपती की हत्या की साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

इस तरह से बुजुर्ग दंपति की हत्या करना चाहता था मेल नर्स।  

2 min read
Google source verification
murder

जीजा के साथ मिलकर नर्स ने रची बुजुर्ग दंपति की हत्या की साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने हत्या और लूट की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बुजुर्ग दंपति की हत्या और लूट की साजिश रचने के आरोप में एक मेल नर्स को पकड़ा है। बता दें कि यह मामला साउथ दिल्ली का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें-video के जरिए देखिए किस तरह दमकल की गाड़ियों ने मुंबई के आयकर विभाग में लगी आग पर पाया काबू

मेल नर्स की थी तलाश

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम आकाश है। पुलिस ने बताया कि साउथ दिल्ली में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति को एक मेल नर्स की तलाश थी। बुजुर्गों की उम्र 92 साल और 85 साल है। दंपति के बच्चे विदेश में रहते हैं। उनकी देखभाल के लिए कोई नहीं था। इस वजह से उन्होंने मेल नर्स की जरूरत थी। तभी उन्हें आकाश मिला। उन्होंने आकाश को अपने यहां काम पर रख लिया।

रच रहा था हत्या की साजिश

आकाश ने ग्वालियर से नर्सिंग का कोर्स किया था। इसके बाद उसनेे पहले दो प्राइवेट अस्पतालों में काम किया। ग्वालियर से आकाश दिल्ली आ गया। यहां पर आकाश ने एक होमकेयर संस्था के जरिए काम की तलाश की। इसी के जरिए आकाश को बुजुर्ग दंपति के यहां काम मिला। लेकिन उन्हें इस बात का थोड़ा भी अंदाजा नहीं था कि जिस लड़के को उन्होंने अपनी देखभाल के लिए रखा है, वो एक दिन उनकी हत्या कर सकता है।

यह भी पढ़ें-अहमदाबाद: टेक ऑफ से पहले फटा स्पाइस जेट विमान का टायर, यात्री सुरक्षित

काफी पैसे वाले है बुजुर्ग दंपति

बता दें कि बुजुर्ग दंपति काफी पैसे वाले हैं। उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। वहां काम करने के दौरान ही आकाश को कुछ ही दिनों में ये सब पता चल गया था। आकाश को लगा कि यहां लूटपाट में उसे काफी सामान मिला सकता है। उसने अपने बहनोई को इस संबंध में संपर्क किया। पुलिस के अनुसार आकाश का बहनोई अपराधी प्रवृत्ती का है।

बहन के पति ने दी थी सलाह

उसने आकाश को एक पिस्टल भी दिया। उनसे ही आकाश को आइडिया दिया कि वह पहले तो वहां से नौकरी छोड़ दे, ताकि पुलिस को उस पर शक ना हो। बहनोई के कहने पर आकाश ने 31 मई को नौकरी छोड़ दी और दूसरे ही हफ्तें से वह अपनी साजिश को अंजाम देने की कोशिश में लग गया। पुलिस के अनुसार उसकी योजना दोनों बुजुर्गों को मार कर घर में लूटपाट की थी, लेकिन आकाश की इस साजिश का पता पुलिस को लग गया।

एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद

साजिश का पता लगते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई। पूरी साजिश का खुलासा होते ही पुलिस ने आकाश को पकड़ दिया। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने आकाश के पास से एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। पुलिस अब उसके बहनोई की तलाश में जुटी है।