अलीगढ़

वंदना सिंह: पिता रिटायर्ड लेखपाल, मां गृहणी, बेटी बनी बीएड प्रदेश टॉपर, नितिन पचौरी दूसरे स्थान पर

Up Bed Pariksha 2026: अलीगढ़ की वंदना सिंह ने प्रदेश टॉपर बना के अपने जिले का नाम रोशन किया। पिता सरकारी कर्मचारी और मां घरेलू महिला है। अलीगढ़ के ही नितिन पचौरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। ‌
2 min read
वंदना सिंह परिवार के साथ, फोटो सोर्स- AIR Lucknow
फोटो सोर्स- AIR Lucknow

UP State Topper From Aligarh: .अलीगढ़ की वंदना सिंह ने उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कियाहै। उन्होंने 400 में 359 अंक हासिल किया है । वंदना सिंह के पिता रिटायर्ड लेखपाल हैं और मां घरेलू महिला है। उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी से बातचीत के दौरान वंदना सिंह काफी खुश नजर आईं। उन्होंने कहा मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि वह प्रदेश में टॉपर है अपनी सफलता का श्रेय वंदना सिंह ने अपनी माता-पिता को दिया है। इसके साथ ही अलीगढ़ के ही रहने वाले नितिन पचौरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है जो सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और बच्चों को शिक्षा देते हैं।

वंदना सिंह के पिता रिटायर्ड लेखपाल

उत्तर प्रदेश के एटा चुंगी प्रद्युम्न विहार अलीगढ़ की रहने वाली वंदना सिंह के पिता बीके सिंह लेखपाल के पद से रिटायर हुए हैं जबकि मां केला देवी घरेलू महिला है। वंदना सिंह ने घर में ही पढ़ाई करके यह सफलता हासिल की है। उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी से बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की कोचिंग नहीं ली है और घर में ही पढ़ाई करके यह सफलता हासिल की है। आगे चलकर वह बच्चों को विज्ञान पढ़ाएंगी।

नितिन पचौरी सॉफ्टवेयर इजीनियर

उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 में प्रदेश में दूसरा स्थान भी अलीगढ़ के ही रहने वाले नितिन पचौरी को मिला है। उन्होंने 400 में 352.66 अंक प्राप्त किया। आदित्य पचौरी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और बच्चों को पढ़ाते हैं। इस संबंध में नितिन पचौरी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से बच्चों को पढ़ा रहे हैं। अब उन्होंने अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। नौकरी भी की लेकिन कोचिंग सेंटर ज्वाइन करके बच्चों को शिक्षा देना उन्हें अच्छा लगा। ‌

इन्होंने टॉप टेन में स्थान पाया

अलीगढ़ की वंदना सिंह ने 400 में 359.32 अंक प्राप्त किया है। इसके साथ ही नितिन पचौरी ने 352.66, जौनपुर की खुशी मिश्रा ने 349.32, बनारस की प्रिया पटेल ने 341.99, बनारस की प्रगति तिवारी ने 340.66, मथुरा की अबू बकर ने 338. 65, मिर्जापुर के सूचित पांडे ने 337.32, जौनपुर की संजना यादव ने 334.66, साउथ ईस्ट दिल्ली के अंतरिक्ष शर्मा ने 333 और शाहजहांपुर की स्नेहा सक्सेना ने 331.99 अंक प्राप्त किया।

Updated on:
17 Jun 2026 09:47 am
Published on:
17 Jun 2026 09:47 am
Also Read
View All