अलवर

BJP Member Resign: राजस्थान के 3 भाजपा सदस्यों ने दिया इस्तीफा तो मच गया हड़कंप, MLA पर लगाए ये गंभीर आरोप

Allegation On MLA Ramesh Khinchi: कठूमर पंचायत समिति के 3 सदस्यों ने भाजपा विधायक रमेश खींची पर आरोप लगाते हुए भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

2 min read
Jan 31, 2026
फोटो: पत्रिका

3 BJP Member Resign From Kathumar Panchayat Samiti: अलवर के कठूमर पंचायत समिति के तीन सदस्यों ने एक साथ भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता को भेजा है। इसमें कहा गया है कि पंचायत समिति कठूमर में दो साल से बैठक नहीं हो पा रही है। विकास कार्य नहीं होने दिए जा रहे हैं। इस्तीफा भेजने वालों ने भाजपा विधायक रमेश खींची पर कई आरोप लगाए हैं।

कठूमर पंचायत समिति के वार्ड 3 के सत्येंद्र हरिजन, वार्ड नंबर 18 की कृष्णा व वार्ड 19 की सदस्य रुकमनी ने भाजपा जिलाध्यक्ष को इस्तीफा भेजा है। उन्होंने कहा है कि वह भाजपा के सिंबल पर चुनाव जीते थे। संकटग्रस्त परिस्थितियों में कांग्रेस की सरकार में लड़ाई लड़कर पंचायत समिति कठूमर में भाजपा का प्रधान बनाया था।

ये भी पढ़ें

Sadhvi Prem Baisa Death Case: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत को लेकर एक्टिव हुई बीजेपी सरकार, लिया बड़ा फैसला

पिछले 2 साल से विधायक रमेश खींची पंचायत समिति में कार्य नहीं करने दे रहे। न ही कोई बैठक हो रही है। विधायक अपनी पुरानी कांग्रेसी मानसिकता से ग्रसित होकर बदले की राजनीति कर रहे हैं। हमारी सरकार होते हुए भी प्रधान को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जिससे कठूमर पंचायत समिति के दो लाख वोटरों का अपमान हो रहा है।

जनप्रतिनिधियों ने पंचायत समिति के बाहर भी धरना दिया था, लेकिन कुछ पूर्व सरपंचों के फर्जी हस्ताक्षर करके धरने पर बैठी महिलाओं व पुरुषों को असामाजिक तत्व बताया, जिससे वे दुखी हैं। वह अपने समर्थकों के साथ इस्तीफा दे रहे हैं।

प्रधान को आज भी नहीं मिला चार्ज, मायूस लौटी

कठूमर से भाजपा प्रधान संगम चौधरी को शुक्रवार को भी कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया। वे पंचायत समिति पहुंची थीं, लेकिन मायूस लौटीं। उसके बाद उन्होंने बीडीओ को पत्र लिखा है। जिसमें कहा है कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद भी उन्हें कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा रहा है।

अभी पंचायत समिति सदस्यों के इस्तीफे मुझे प्राप्त नहीं हुए हैं। प्रधान व विधायक में चली आ रही खींचतान को शांत करवाया जाएगा। दोनों पक्षों से बात करेंगे। परिवार के सदस्य हैं, यदि कोई उलझन होगी, तो सुलझाई जाएगी।

  • अशोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा

इस्तीफा देने वाले सदस्यों का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। आरोप निराधार हैं। ये लोग अनावश्यक दबाव बनाना चाहते हैं।

  • रमेश खींची, विधायक कठूमर

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: अंता से प्रत्याशी रहे मोरपाल सुमन का आंतरिक पत्र वायरल, भाजपा नेताओं में मची खलबली

Published on:
31 Jan 2026 10:55 am
Also Read
View All

अगली खबर