अलवर

Murder After Love Marriage: 6 साल का बेटा हुआ अनाथ, मां की हत्या करके पिता ने किया सुसाइड, अलवर में 8 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

Husband Killed Wife: दोनों शवों को अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में गला घोंटने से मौत होने की बात सामने आई है।

2 min read
Apr 21, 2026
मृतकों की फाइल फोटो: पत्रिका

Murder And Suicide Case: गुरुग्राम के सेक्टर-9 में रविवार शाम एक घरेलू झगड़े ने परिवार को तबाह कर दिया। अलवर के दीपक कुमार (30) ने अपनी पत्नी सोनम बाई (28) की गला घोंटकर हत्या की और फिर खुद फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना के समय उनका छह साल का बेटा दूसरे कमरे में खेल रहा था। बच्चे की चीख पड़ोस में पहुंची, तभी हत्याकांड का खुलासा हुआ।

ये भी पढ़ें

Success Story: पति ने किया सपोर्ट तो RAS बन गई पत्नी, सेल्फ स्टडी से हासिल किया महिला श्रेणी में 5वां स्थान, पिता का सपना हो गया सच

8 साल पहले अलवर में हुआ था प्रेम विवाह

दीपक और सोनम आठ साल पहले प्रेम विवाह के बंधन में बंधे थे और गुरुग्राम में किराए के मकान में रह रहे थे। दीपक टैक्सी चलाता था, जबकि सोनम किसी निजी कंपनी में काम करती थी। पुलिस के अनुसार दीपक अक्सर शराब पीता और झगड़े के दौरान हिंसक हो जाता था। एक महीने पहले झगड़े के बाद वह घर छोड़ गया था, लेकिन परिवार की समझाइश पर दोनों फिर से साथ रहने लगे थे।

गला घोंटकर की हत्या

घटना की रात भी शराब के नशे में मामूली विवाद ने जान ले ली। पुलिस ने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे अंबेडकर कॉलोनी स्थित मकान से सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और प्रारंभिक जांच में मौत गला घोंटने से हुई पाई गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घर से लगातार तेज आवाजें आ रही थीं, लेकिन किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। बाद में बच्चा खेलते-खेलते बाहर आया और मां को रसोई में गिरी, पिता को फंदे पर लटका पाया। डर से वह पड़ोस में भागा और लोगों की मदद से सच सामने आया।

शादी के बाद शुरू हो गए थे झगड़े

सोनम की बहन ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि बहन और दीपक का विवाह लगभग 8 साल पहले हुआ था और दोनों करीब 7 साल से गुरुग्राम के अंबेडकर नगर में रह रहे थे। शादी के थोड़े ही समय बाद से दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे। सोनम के पिता रामप्रसाद ने बताया कि एक महीने पहले जब दीपक अलवर आया था, तब भी रसोई में खाना बनाते समय उसने सोनम का गला दबाकर पीटा था। दीपक के परिजनों का कहना है कि उसके पिता की फरवरी में मृत्यु हो गई थी।

ये भी पढ़ें

जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ करने वाले राहुल का पाकिस्तान कनेक्शन? हथियार सौदे का खुलासा
Published on:
21 Apr 2026 08:16 am
Also Read
View All