अलवर

Alwar Crime News : चोरों ने बनाई थी ATM लूटने की जोरदार योजना, पर अचानक हुआ ऐसा काम की फंस गए, एक गिरफ्तार

Alwar Crime News : अलवर के नीमराणा कस्बे में मॉडर्न शॉपिंग कॉप्लेक्स में बुधवार रात डेढ़ बजे पीएनबी का एटीएम लूटने से बच गया। वजह थी की बैंक सिक्योरिटी अलार्म सिस्टम नीमराणा में एक्टिव हो गया पर सूचना मिली मुम्बई हेड ऑफिस को। कमाल है।
2 min read
• •
Updated: 10 Jan 2025, 9:34 AM IST
Alwar Crime Neemrana Thieves Made Strong Plan to Rob But suddenly such a work happened that stuck One Arrested

Alwar Crime News : अलवर के नीमराणा कस्बे में मॉडर्न शॉपिंग कॉप्लेक्स में बुधवार रात डेढ़ बजे पीएनबी के एटीएम को बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया, लेकिन बैंक सिक्योरिटी अलार्म सिस्टम एक्टिव होने से एटीएम में रखे साढ़े पांच लाख रुपए लुटने से बच गए। बदमाश एटीएम लूटने के लिए कार से आए थे। एटीएम लूटने के प्रयास की सूचना बैंक के मुबई हेड ऑफिस ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।

पुलिस उपाधीक्षक बताई पूरी वारदात की कहानी

पुलिस उपाधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि बुधवार रात बदमाश मानेसर, गुरुग्राम से कार से पीएनबी के एटीएम को लूटने आए थे। बदमाशों ने एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे कर एक बदमाश गैस कटर से एटीएम को काटने लगा और दूसरा बाहर खड़े होकर निगरानी करने लगा। एटीएम काटने के दौरान बैंक का सिक्योरिटी अलार्म सिस्टम एक्टिव हो गया और बैंक के मुबई स्थित हेड ऑफिस से पुलिस को एटीएम लूट के प्रयास की सूचना मिल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बल्देवगढ़ मध्यप्रदेश निवासी रामकुमार पुत्र बिहारीलाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया और दूसरा बदमाश पुष्पेंद्र मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से ईको कार व एटीएम काटने के उपकरण भी जब्त कर लिए। वहीं, बैंक कैशियर दिनेश के पास भी अलार्म पहुंचा था, इसके बाद वो दो-तीन लोगों के साथ मौके पर पहुंचे।

नीमराणा की जगह किया नौगांवा पुलिस को फोन

एटीएम लूट प्रयास के दौरान बैंक का अलार्म बजने से मुम्बई से नौगांवा पुलिस के पास फोन आया। बाद में पता चला कि एटीएम नीमराणा क्षेत्र में लगा है। इसके बाद फिर नीमराणा पुलिस को फोन किया गया।

कुछ समय नीमराणा में भी रहे हैं बदमाश

पुलिस ने बताया कि आरोपी बदमाश एमपी में ही लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। दोनों बदमाश कुछ समय तक नीमराणा में भी रहकर गए हैं और वर्तमान में मानेसर हरियाणा में रह रहे थे। जहां से वह चोरी की ईको कार लेकर एटीएम लूटने के लिए आए थे।

सिक्योरिटी अलार्म सिस्टम था एक्टिव

बैंक सिक्योरिटी अलार्म सिस्टम एक्टिव होने से बैंक के एटीएम में रखे 5.50 लाख रुपए लूटने से हो बच गए। इस संबंध में हमने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। -

राकेश सोनी, प्रबंधक, पीएनबी।

Updated on:
10 Jan 2025, 9:34 AM IST
Published on: