25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर के सरकारी अस्पतालों में 344 पद खाली, डॉक्टरों और LHV के सबसे ज्यादा पद रिक्त, पढ़ें पूरी सूची

अलवर के सरकारी अस्पतालों में स्टॉफ की भारी कमी है। जिले में डॉक्टरों के 113 और एलएचवी के 77 पद खाली हैं। कुल स्वीकृत पदों में करीब 21% रिक्तियों से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Arvind Rao

•

image

उमेश शर्मा

•

Updated: 25 Oct 2026, 10:01 AM IST

alwar government hospitals vacant posts

अस्पताल में लगी मरीजों की कतार (पत्रिका फोटो)

-उमेश शर्मा

Alwar Government Hospitals Vacant Posts: अलवर जिले के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में संसाधनों की कमी के बीच अब स्टॉफ का भारी संकट मरीजों की उम्मीदों पर भारी पड़ रहा है। एक तरफ जहां सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दावे कर रही है, वहीं जमीनी हकीकत यह है कि जिले के स्वास्थ्य महकमे में कुल स्वीकृत पदों का करीब 21 प्रतिशत हिस्सा खाली पड़ा है। आंकड़ों के मुताबिक, जिले में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1,623 स्वीकृत पदों के मुकाबले फिलहाल 1,329 कार्मिक ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि 344 पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं।

डॉक्टरों और एलएचवी के मोर्चे पर सबसे गंभीर स्थिति

मरीजों के इलाज की रीढ़ माने जाने वाले मेडिकल स्टॉफ की ही सबसे ज्यादा किल्लत है। अलवर जिले में डॉक्टरों के कुल 286 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 113 पद खाली पड़े हैं। यानी लगभग 40 प्रतिशत डॉक्टरों की कमी के कारण अस्पतालों में मरीजों को दिखाने के लिए लंबी कतारों और घंटों इंतजार का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा, लेडी हेल्थ विजिटर (एलएचवी) के 87 स्वीकृत पदों में से 77 पद खाली हैं, यानी इस श्रेणी में 88 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त हैं। वहीं, लैब असिस्टेंट (एलएआर) के 45 में से 28 पद और एएनएम के 562 में से 48 पद खाली होने से ग्रामीण अंचल की चिकित्सा व्यवस्था पर भी सीधा असर पड़ रहा है।

ये है रिक्त पदों का विवरण

पदनामस्वीकृत पदकार्यरतरिक्त
डॉक्टर286173113
एएनओ21064
ईडीओ110
एडीओ211
अतिरिक्त एडीओ541
सहायक एडीओ11101
वरिष्ठ सहायक15123
कनिष्ठ सहायक382513
एएनएम56251448
एसएओ211
पदनामस्वीकृत पदकार्यरतरिक्त
कंप्यूटर963
डेटा टेक्नीशियन633
चालक1174
डिप्टी ईपीओ202
ईपीओ303
आइई981
कनिष्ठ लेखाकार880
कनिष्ठ विधि अधिकारी101
एलआरए451728
एलएचवी871077