अलवर

बकरी चराने वाले पिता की मूक बधिर बेटी ने जीता गोल्ड मेडल

State Level Blind and Dump Judo Competition: अपनी मेहनत के दम पर अलवर की मूक बधिर बेटी ने अलवर का मान बढ़ाया है। राज्य स्तरीय ब्लाइंड एंड डंप जूडो प्रतियोगिता 19 फरवरी को गंगानगर में आयोजित की गई थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Feb 2023, 2:31 PM IST
alwar daughter Aarti meena won gold medal

अलवर। अपनी मेहनत के दम पर अलवर की मूक बधिर बेटी ने अलवर का मान बढ़ाया है। राज्य स्तरीय ब्लाइंड एंड डंप जूडो प्रतियोगिता 19 फरवरी को गंगानगर में आयोजित की गई थी। जहां आरती मीणा ने गोल्ड मेडल जीता। अब वह मार्च में नेशनल लेवल ब्लांइड एंड डंफ जूडो प्रतियोगिता में खेलने लखन्ऊ जाएगी। इससे पहले भी स्कूल स्तर व जिला स्तर पर अनेक मेडल जीत चुकी हैं।

अनिता जिले की राजगढ़ तहसील के गांव खिरत का बांस की रहने वाली है। वह बचपन से ही मूक बधिर है। पढ़ने में वह शुरू से मेधावी रही और दसवीं में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अभी वह बारहवीं में पढ़ रही है। पिता लीलाराम गांव में बकरियां चराते हैं और मां भी घर में ही रहती हैं। झोपडी में ही बचपन बिताया है। वह पांच बहन भाइयों से चौथे नंबर पर है।

पिता शादी करना चाहते थे, वह पढ़ना चाहती है
माता पिता उसकी जल्दी शादी करना चाहते थे लेकिन उसने पढ़ने की जिद की तो उसे जयपुर के निजी स्कूल में पढ़ने लिखने के लिए भेज दिया। वह पढाई करके अपने पैरों पर खडा होना चाहती हैं। खेलकूद में बचपन से ही रूचि थी इसलिए स्कूल में खेलने का मौका मिला तो उसने मेहनत कर सफलता पाई।

Published on: