पढाई में अव्वल
हैप्पी खेलों के साथ पढाई में भी अव्वल है। उसकी 27 फरवरी से दसवीं सीबीएसई की परीक्षा है। आठवीं में उसके 97.84 व नौवीं में 97 प्रतिशत अंक आए थे। हैप्पी ने बताया कि उसे आगे बढ़ाने में कोच अजय कुमार नियमित अभ्यास करवाते हैं। हम तीन बहनें हैं, मैं सबसे बड़ी हूं। मां उजेश, पिता राजेश भी खेलों के लिए प्रोत्साहित करते हैं। दादा जयराम सिंह सेना से रिटायर्ड मेजर हैं, वे मेरी डाइट व फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं।