8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीके में दूल्हे को मिले 5 लाख 51 हजार रुपए लौटाए, एक रुपया-नारियल लेकर किया विवाह

समीप के कालवा छोटा गांव में दूल्हे ने टीके में मिली राशि साढे पांच लाख रुपए लौटाकर एक रुपया -नारियल लेकर शादी की। उन्होंने समाज में टीका प्रथा बंद करने का संदेश दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 23 Feb 2023, 7:22 PM IST

groom returned rs 5 lakh of dowry in Nagaur

बोरावड़ (नागौर)। समीप के कालवा छोटा गांव में दूल्हे ने टीके में मिली राशि साढे पांच लाख रुपए लौटाकर एक रुपया -नारियल लेकर शादी की। उन्होंने समाज में टीका प्रथा बंद करने का संदेश दिया। विवाह बुधवार रात सम्पन्न हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कालवा छोटा के शिक्षाविद् नरपत सिंह की पौत्री पारुल राठौड़ की शादी बुधवार रात सीकर जिले के मीरन निवासी किशन सिंह के साथ सम्पन्न हुई। विवाह की सभी रस्में पूरी करते हुए दुल्हन के पिता राहुल ने टीके की रस्म निभाते हुए 5 लाख 51 हजार रुपए दूल्हे को टीका स्वरूप दिए, जिसे दूल्हे ने स्वीकार नहीं किया।

यह भी पढ़ें : झुंझुनूं की बेटी स्विंग गेंदबाजी से अच्छे-अच्छे क्रिकेटरों के उखाड़ रही विकेट, पुरुषों की टीम में खेलती है क्रिकेट

सिर्फ एक रुपया -नारियल लेकर ही शादी की। इस बदलते दौर में समाज में मिसाल कायम की। साथ ही समाज में व्याप्त टीका प्रथा को बंद करने का आह्वान किया। इस निर्णय की सभी ने प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें : 11.51 लाख का टीका लौटा एक रुपया व नारियल लिया, दूल्हे ने कहा: दहेज नहीं दुल्हन चाहिए