8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11.51 लाख का टीका लौटा एक रुपया व नारियल लिया, दूल्हे ने कहा: दहेज नहीं दुल्हन चाहिए

राजपूत समाज के एक दूल्हे ने अपनी शादी में दिए 11 लाख 51 हजार रुपए को वधु पक्ष को लौटाकर एक रुपया और नारियल लेकर समाज को नई दिशा दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 21 Feb 2023, 2:47 PM IST

groom set an example married without dowry in nagaur

डेगाना (नागौर)। राजपूत समाज के एक दूल्हे ने अपनी शादी में दिए 11 लाख 51 हजार रुपए को वधु पक्ष को लौटाकर एक रुपया और नारियल लेकर समाज को नई दिशा दी। वाकया सीकर जिले के नरसिंहपुरी गांव में आयोजित हुई शादी का है।

जिसमें दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष की ओर से टीके में दिए 11 लाख 51 हज़ार रुपये दुल्हन के पिता को वापस लौटाए। उन्होंने बतौर शगुन के रूप में महज 1 रुपया व नारियल लिया।

डेगाना तहसील के जालसू कलां निवासी कुंदनसिंह जोधा की शादी सीकर जिले के नरसिंहपुरी गांव निवासी निकिता कंवर से 17 फरवरी को हुई थी। यहां कुंदनसिंह ने कहा कि उन्हें दहेज नहीं चाहिए। राजपूत समाज के लोगों सहित सभी ने इस पहल की प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें : चौके-छक्के मारने वाली बाड़मेर की मूमल के दीवाने हुए तेंदुलकर, वीडियो शेयर कर कहीं ये बात

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान से 27 महीने बाद भारत लौटा गेमराराम, पाक रेंजर्स ने वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ के सुपुर्द किया