अलवर

Alwar News: ‘पापा, सुबह 3 बजे उठा देना…’ कहकर सोए थे ESIC के डिप्टी डायरेक्टर, सुबह फर्श पर पड़ा मिला शव

ESIC Deputy Director Santosh Meena Death: ईएसआईसी में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत संतोष मीणा की राजस्थान के अलवर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे दिवाली मनाने के लिए अपने घर आए हुए थे।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 2:38 PM IST
ESIC Deputy Director Santosh Meena Death
मौके पर मौजूद लोग और मृतक संतोष मीणा। फोटो: पत्रिका


अलवर। ईएसआईसी में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत संतोष मीणा की राजस्थान के अलवर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे दिवाली मनाने के लिए अपने घर आए हुए थे। परिजनों को सोमवार सुबह संतोष मीणा अचेता हालत में सीढ़ियों के नीचे पड़े मिले। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि सीढ़ियों से फिसलकर गिरने के कारण हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

मृतक के भाई हुकम चंद मीणा ने बताया कि संतोष मीणा दिल्ली में स्थित ईएसआईसी में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है। शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण वे दिवाली मनाने के लिए अलवर शहर के धाबाई जी का बास स्थित अपने घर आए हुए थे। रविवार रात को ही उन्होंने अपने पिता गुलाबचंद से सामान्य रूप से बातचीत की थी। इसके बाद सुबह जल्दी 3 बजे जगाने की बात कहकर अपने कमरे में सोने चले गए थे। लेकिन, सुबह जब परिजनों ने उन्हें देखा तो वे घर में सीढ़ियों के नीचे संदिग्ध अवस्था में मिले। उन्हें इस हालत में देखकर परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

परिवार में पत्नी, बेटा और माता-पिता

संतोष मीणा दिल्ली में ESIC में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और माता-पिता हैं। उनका बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है। वहीं, बड़े भाई हुकम चंद मीणा दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। संतोष की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दिवाली की जश्न के बीच मातम पसरा हुआ है। आसपास के क्षेत्र में भी शोक की लहर है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस के एएसआई घनश्याम के अनुसार परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले में जांच की जाएगी। फिलहाल, मौत का वास्तविक कारण सामने नहीं आया है। परिजनों को आशंका है कि सीढ़ियों से पैर फिसलने के कारण संतोष नीचे गिर गए होंगे। हालांकि, पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Updated on:
9 Nov 2026, 2:38 PM IST
Published on: