अलवर

अलवर पुलिस अन्वेषण भवन में योग दिवस पर विशेष-राष्ट्रीय आपराधिक महायोग पर हुआ मंथन

पुलिस को बताया गीता के ज्ञान का महत्व
2 min read
Jun 22, 2018
Alwar : International yoga day and haldighati yudh divas
अलवर पुलिस अन्वेषण भवन में योग दिवस पर विशेष-राष्ट्रीय आपराधिक महायोग पर हुआ मंथन

अलवर हल्दीघाटी युद्ध दिवस व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में गुरुवार को भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान एवं राजस्थान पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में मंथन कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। पुलिस अन्वेक्षण भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय आपराधिक महायोग पर मंथन किया गया। हल्दीघाटी चेतना यात्रा का आयोजन 17 जून से अलवर से किया गया था । 21 जून को यह यात्रा राज्य के भ्रमण के बाद वापस अलवर पहुंची। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आइपीएस अधिकारी डॉ. महेश भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि पुलिस को ड्यूटी करते समय मानवाधिकार के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। मुख्य वक्ता भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष रामकृष्ण गोस्वामी थे। जिन्होंने गीता के कई प्रसंगों के माध्यम से कर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होने गीता के अध्ययन पर जोर देते हुए गीता के अध्यायों की संक्षिप्त व्याख्या की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीशनल एसपी श्याम सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि सामाजिक चिंतक तुलसीनारायण, श्रीचंद साहू, मनोज शर्मा, रविकुमार झा,मनोज चाचान, अतुल सिंह, बाबू झालानी आदि थे। इस अवसर पर एडवोकेट राजश्री अग्रवाल की ओर से लिखित पुस्तक स्ट्रेगल विद लाइफ का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, महामंत्री मनोज शर्मा, एडवोकेट जितेंद्र शर्मा, आदि उपस्थित थे।

-------------------------------------------------------------------

छोटी... बड़ी खबरें

रोजगार शिविर में नौकरी पाने आए

अलवर. जिला रोजगार कार्यालय परिसर में गुरुवार को मासिक रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी श्यामलाल सांटोलिया ने बताया कि शिविर में 232 युवाओं ने भाग लिया। इसमें से 113 अभ्यर्थियों ने मारूति सुजुकी मानेसर के रिक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा दी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 73 अभ्यर्थियों की शुक्रवार को साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त आईटीआई उत्तीर्ण 25 अन्य अभ्यर्थियों का भी भिवाड़ी व मानेसर की कम्पनी की ओर से ऑनलाइन साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया।

सम्मान समारोह 28 को

अलवर. राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 28 जून को जयपुर में आयोजित होगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद् के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक डॉ. सुरेन्द्र यादव ने बताया कि समारोह में राजकीय प्राथमिक, रा.उ.प्रा., रा.मा.विद्यालय एवं रा.उ.मा.विद्यालयों के भौतिक विकास एवं शैक्षिक उन्नयन के लिए 15 लाख रुपए से अधिक राशि का योगदान करने वाले जिले के कॉर्पोरेट घराने व एनजीओ को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में जिल से 24 भामाशाह एवं 14 प्ररेक भाग लेंगे।

रोडवेज कर्मचारियों का धरना जारी

अलवर. राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन जिला शाखा की ओर से केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर धरना लगातार गुरुवार को 25 वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर अनशन का 11 वां दिन रहा। फैडरेशन से जुड़े पदाधिकारी रामलाल सैनी ने बताया कि इस दिन रमेश राजपूत एवं दीपक कुमार अनशन पर बैठे।

Published on:
22 Jun 2018 11:24 am