31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योग क्रियाएं कर स्वस्थ रहने का दिया संदेश, खेल स्टेडियम में हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

योग दिवस पर जनप्रतिनिधी वअधिकारियों सहित लोगों ने किया योग  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 22 Jun 2018, 10:23 AM IST

International yoga day

टोंक. योग कार्यक्रम गुरुवार सुबह जिलेभर में किए गए। कई जगह सार्वजनिक स्थानों पर किए गए तो कई संस्थाओं में कर्मचारियों-अधिकारियों ने योग किया।

टोंक. योग कार्यक्रम गुरुवार सुबह जिलेभर में किए गए। कई जगह सार्वजनिक स्थानों पर किए गए तो कई संस्थाओं में कर्मचारियों-अधिकारियों ने योग किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योग कार्याक्रम का आयोजन अम्बेडकर खेल स्टेडियम में किया गया।

इसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राजपालसिंह शेखावत थे। अध्यक्षता विधायक अजीत मेहता ने की। विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन, प्रधान जगदीश गुर्जर थे।

वहीं कार्यक्रम में जिला कलक्टर आर. सी. ढेनवाल, एसपी योगेश दाधीच, एडीएम लोकेश कुमार, एएसपी अवनीशकुमार शर्मा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की देन है। कार्यक्रम के समापन पर छाछ का वितरण किया गया।

संचालन कवि प्रदीप पवार ने किया। इधर, संत सुधा सागर स्कूल में भी योग कार्यक्रम हुआ। जिला कारगार में बंदियों तथा जेलकर्मियों ने योग दिवस मनाया। न्यायालय परिसर स्थित एडीआर सेंटर में न्यायिक अधिकारी तथा अधिवक्ताओं ने योग क्रियाएं की।बीड़ी श्रमिक अस्पताल में चिकित्साकर्मियों तथा व्यापारियों ने योग किया।

योग दिवस पर अधिकारियों सहित लोगों ने किया योग

मालपुरा. अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उपखण्ड प्रशासन, पतंजलि योग सेवा समिति के तत्वावधान गुरूवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के उत्सव प्रागंण में योग शिविर का आयोजन किया गया।

योग शिविर में उपखण्ड अधिकारी शंकरलाल सैनी, विकास अधिकारी रणवीर सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरधनलाल व वृताधिकारी डॉ. हरिप्रसाद सोमानी ने योग शिविर का शुभारम्भ किया। योग शिविर में दक्ष प्रशिक्षक ज्ञानेन्द्र दत्त रावल ने विभिन्न मुद्राओं व आसनों के द्वारा योग क्रियाएं करवाई।

शिविर में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए दक्ष प्रशिक्षक ज्ञानेन्द्र दत्त रावल ने कहा कि प्रतिदिन योग करने से शरीर निरोगी रहता है योग से कई प्रकार की बिमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

स्वस्थ शरीर के लिए प्रतिदिन योग करना चाहिए जिससे मनुष्य का जीवन सुखमय व निरोगी रह सके। थाना प्रभारी धर्मेश दायमा ने थाना परिसर में योग शिविर का शुभारम्भ किया। जहां पुलिसकर्मियों व उनके परिवार जनों ने योग शिविर में भाग लिया।

राजकीय महाविद्यालय, जेल परिसर, दिगम्बर जैन माध्यमिक विद्यालय पाण्डुक शिला, केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लावा में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर के समापन पर स्वयं सेवी संस्थाओ की ओर से सभी योग में भाग लेने वाले लोगों को अल्पाहार व छाछ का वितरण किया गया।


अधिकारियों व जवानों ने किया योग
देवली। चौथे अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गुरुवार को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों ने योग का अभ्यास किया। सीआईएसएफ आरटीसी में बल के डीआईजी सरोजकान्त मल्लिक की अगुवाई में सैंकड़ो अधिकारियों व जवानों ने योग, प्राणायाम, आसन व सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास किया।

यहां योग शिक्षक वआर्ट ऑफ लिविंग के राजेन्द्र गुप्ता व नवल किशोर पारीक ने योग का अभ्यास करवाया। योग शिविर में बल के बच्चों व महिलाओं ने भी भाग लिया। इस दौरान कमाण्डेंट भूपेन्द्र सिंह, उपकमाण्डेंट नवीन कुमार, सहायक कमाण्डेंट एएस. सरन मौजूद थे।

छठी व नवीं आरक्षित बटालियन में कमाण्डेंट सुरेश चन्द्र व मनमोहन कुमार की अगुवाई में जवानों ने योग किया। यहां जवानों का योग के महत्व के बारें में बताया। बुधवार को यहां बटालियन में योग को लेेकर सेमिनार हुआ।

इसी प्रकार दशहरा मैदान में ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम हुआ। योग शिक्षक नवल किशोर पारीक ने आमजन को यौगिक अभ्यास करवाया। साथ ही ब्लॉक की 39 ग्राम पंचायतों पर भी योग शिविर लगे।