अलवर

Rajasthan crime news: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी: शिकायत करने गए पिता की पीट-पीटकर हत्या की

Alwar Murder Case: बताया जा रहा है कि युवती की उम्र 19 साल की थी। वह पढ़ने जाती थी इस दौरान गांव के ही कुछ लड़के उसे छेड़ा करते थे। इसकी शिकायत अपने पिता को की थी।

2 min read
Apr 29, 2026
rape case
प्रतीकात्मक फोटो: पत्रिका

Father Beaten To Death After Molestation: अलवर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत करने गए पिता की लाठी-डंडों से पीट.पीटकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवती की उम्र 19 साल की थी। वह पढ़ने जाती थी इस दौरान गांव के ही कुछ लड़के उसे छेड़ा करते थे। इसकी शिकायत अपने पिता को की थी।

छेड़छाड़ का विरोध बना मौत की वजह

मामला 20 अप्रैल से शुरू हुआ, जब 19 वर्षीय युवती अपने पिता के साथ गांव में साइकिल ठीक करवाने गई थी। इसी दौरान गांव के चार युवक वहां पहुंचे और युवती से जबरन दोस्ती करने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर आरोपियों ने अश्लील टिप्पणियां कीं और बदनामी की धमकी दी। डर के कारण युवती ने उस समय कुछ नहीं कहा, लेकिन अगले दिन 21 अप्रैल को फिर से आरोपियों ने उसे घेरकर छेड़छाड़ की। किसी तरह बचकर घर पहुंची युवती ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई।

शिकायत करने पहुंचे तो हुआ जानलेवा हमला

घटना के बाद 22 अप्रैल को युवती के पिता और ताऊ आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे। लेकिन वहां आरोपियों और उनके परिवार के लोगों ने मिलकर दोनों पर लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में युवती के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन तुरंत उन्हें अलवर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत बिगड़ने पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सोमवार देर रात उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संबंधित थाने के एसएचओ के अनुसार 22 अप्रैल को ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। उसमें अन्य अन्य धाराएं भी जोड़ी जा रही हैं। मामला संवेदनशील है, इस कारण गांव में कुछ जाब्ता भी तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और कानून.व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Published on:
29 Apr 2026 09:50 am