27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर के जलमहल पर विदेशी महिला के साथ गलत हरकतें… गले में हाथ ड़ाला, जबरन सेल्फी लेने के चक्कर में…

Foreign tourist harassed in Jaipur: जयपुर पर्यटन पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को अरेस्ट कर लिया। इसी तरह का एक और मामला अब जलमहल से सामने आया है।

2 min read
Google source verification
वायरल वीडियो से लिया गया फोटो, गले में हाथ डालते और हाथ पकड़ते मनचले...

वायरल वीडियो से लिया गया फोटो, गले में हाथ डालते और हाथ पकड़ते मनचले...

Jal Mahal harassment video: विश्वविख्यात जयपुर को देखने हर दिन हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं। लेकिन कई बार ऐसी घटनाएं होती हैं जिससे पूरा शहर ही शर्मसार होता है। इसी सप्ताह एक विदेशी महिला का वीडियो वायरल हुआ था। ऑटो में जयपुर घुमने के दौरान ऑटो चालक ने महिला को गंदी गालियां सिखाई, उसका वीडियो बनाया और बाद में इसे वायरल कर दिया। जयपुर पर्यटन पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को अरेस्ट कर लिया। इसी तरह का एक और मामला अब जलमहल से सामने आया है।

जलमहल की खूबसूरती को निहार रही थी विदेशी पर्यटक… तभी

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी महिला जलमहल की पाल से जलमहल को निहार रही है। इसी दौरान कुछ युवक वहां आते हैं और एक सेल्फी लेने की मांग करते हैं। महिला असहज हो जाती है और वहां से जाना चाहती है, लेकिन युवकों ने उसे जाने नहीं दिया उल्टे उसके गले में हाथ डालकर उसे खींचने लगे और जबरन सेल्फी लेने का प्रयास करते रहे। इस दौरान महिला वहां से जाने का प्रयास करती रही, लेकिन युवकों ने उसे काफी देर तक परेशान किया। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर युवकों के खिलाफ कमेंट्स आ रहे हैं। लोग इसे शहर की छवि खराब करने वाला बता रहे हैं और जबरदस्ती करने वाले युवकों के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं।

पर्यटन पुलिस ने कहा… जांच कर रहे

सुभाष चौक के नजदीक स्थित पर्यटन थाने की थानाधिकारी मंजू देवी ने बताया कि वीडियो जलमहल का ही प्रतीत हो रहा है, विदेशी महिला असहज दिख रही है। लेकिन फिलहाल इस मामले में कोई भी शिकायत अभी तक नहीं मिल सकी है। पुलिस लोकल लोगों की मदद से महिला तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, साथ ही वीडियो में दिख रहे युवकों को भी तलाश किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस तरह के मामले जयपुर में आए दिन सामने आ रहे हैं। हैरिटेज सिटी जयपुर को देखने हर दिन बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक आते हैं। इनमें से अधिकतर पर्यटक जलमहल और हवामहल पर जरूर पहुंचते हैं। लेकिन इस तरह की घटनाएं शर्मसार करने वाली हैं।