अलवर

Alwar: अलवर निकाय चुनाव में 4.46 लाख मतदाता करेंगे मतदान

अलवर जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। नगर निगम अलवर सहित 12 नगरीय निकायों में कुल 4,46,764 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 2,29,972 पुरुष, 2,14,671 महिला, 2,103 दिव्यांगजन और 18 अन्य मतदाता शामिल हैं।
2 min read
Sep 06, 2026
alwar nikay chunav
representative picture (patrika)

अलवर जिले में नगर निगम अलवर सहित 12 नगरीय निकायों में कुल 4,46,764 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए जिला प्रशासन ने मतदाताओं की संख्या जारी कर दी है। नगर निगम अलवर सहित जिले की 12 नगरीय निकायों में कुल 4,46,764 मतदाता मतदान करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय) डॉ. आर्तिका शुक्ला ने मतदाताओं से जुड़ी जानकारी साझा की है।

सबसे ज्यादा मतदाता नगर निगम अलवर में हैं। निगम के 65 वार्डों में कुल 2,69,551 मतदाता हैं। इनमें 1,37,558 पुरुष, 1,30,717 महिला, 1,259 विशेष योग्यजन और 17 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसके बाद नगर पालिका राजगढ़ में 40 वार्डों के लिए 31,879 मतदाता हैं। इनमें 16,432 पुरुष, 15,269 महिला, 177 विशेष योग्यजन और एक अन्य मतदाता है।

इन निकायों में भी होगा मतदान

नगर पालिका रामगढ़ के 35 वार्डों में 27,059 मतदाता हैं। इनमें 14,145 पुरुष, 12,860 महिला और 54 विशेष योग्यजन मतदाता शामिल हैं। राजगढ़ के अलावा खेड़ली में 25 वार्डों के लिए 17,059, थानागाजी में 25 वार्डों के लिए 17,204 और बहादुरपुर में 25 वार्डों के लिए 15,806 मतदाता हैं।

गोविंदगढ़ नगर पालिका के 25 वार्डों में 14,254 मतदाता मतदान करेंगे। लक्ष्मणगढ़ के 25 वार्डों में 14,292, बड़ौदामेव के 25 वार्डों में 11,444 और कठूमर के 20 वार्डों में 10,499 मतदाता हैं।

वहीं मालाखेड़ा नगर पालिका के 20 वार्डों में 9,609 और नौगांव के 20 वार्डों में 8,105 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता कम

अलवर जिले की 12 नगरीय निकायों में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक है। प्रशासन के अनुसार कुल 2,29,972 पुरुष और 2,14,671 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 2,103 विशेष योग्यजन मतदाता और 18 अन्य श्रेणी के मतदाता भी सूची में शामिल हैं।

नगर निगम अलवर के 65 वार्डों में सबसे ज्यादा मतदाता होने के कारण यहां चुनाव पर खास नजर रहेगी। वहीं नौगांव में सबसे कम 8,105 मतदाता हैं। प्रशासन अब मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से कराने की तैयारियों में जुटा है। चुनाव के दौरान सभी पात्र मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की जा रही है।

Updated on:
06 Sept 2026 06:31 pm
Published on:
06 Sept 2026 06:31 pm