अलवर

Alwar Red Light Area: लड़की बोली- एक घंटे के 1000 रुपए लगेंगे… पुलिस की टेंशन छोड़ो, हाइवे के किनारे चल रहा जिस्मफरोशी का गंदा खेल

Alwar Red Light Area: रिपोर्टर का सामना 25 से 30 साल के बीच की एक युवती से हुआ। दुपली-पतली शरीर, बदन पर सूट और सलवार। बोली- 'एक घंटे के 1000 रुपए लगेंगे। कलसाडा में वेश्यावृत्ति का धंधा आम बात है।

3 min read
Nov 12, 2025
फोटो-पत्रिका

अलवर। जिले का कलसाडा गांव शहर की चकाचौंध से कुछ ही किलोमीटर दूर, लेकिन जिंदगी यहां एकदम अलग है। यह इलाका रेड लाइट एरिया के नाम से बदनाम है। अलवर-राजगढ़ रोड पर बसे इस गांव में सब इशारों का खेल है। यहां दोपहर हो या शाम कोई फर्क नहीं पड़ता। कुछ नई चमचमाती हवेलियां और कुछ पुरानी कोठियां इस गंदे खेल की गवाह हैं।

कलासाडा में जिस्मफरोशी का धंधा आम बात है। इनको न तो पुलिस की चिंता है, न ही बदनामी की। हमारे रिपोर्टर ने इस जगह की सच्चाई जानने की कोशिश की तो हैरान करने वाली चीजें सामने आईं। रिपोर्टर का सामना एक 25-30 साल के बीच की युवती से हुआ। दुपली-पतली शरीर, बदन पर सूट और सलवार। बोली- 'एक घंटे के 1000 रुपए लगेंगे, पुलिस की चिंता मत करो, सब हम सेट कर लेते हैं।'

ये भी पढ़ें

ACB Action: कनिष्ठ अभियंता 2500 रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप, मीटर लगाने के एवज में मांगी थी घूस

500 से 2000 रुपए तक रेट

इसके बाद रिपोर्टर की मुलाकात एक युवक से हुई, जो इलाके में ही रहकर ऑटो रिक्शा चलाता है। थकी हुई आवाज में बोला- 'भाई साहब, यहां सब पैसों का खेल है।' उसने नाम और चेहरा नहीं दिखाने की शर्त पर कलसाडा की सच्चाई बताई। कहा कि यहां पर '500 से लेकर 2000 रुपए तक का रेट चलता है। युवक ने बताया कि यहां की लड़कियां होटल जाने के लिए जल्दी तैयार नहीं होती हैं।

कई वर्षों से चल रहा गंदा खेल

युवक ने बताया कि अलवर-राजगढ़ रोड पर गांव कलसाडा है। वह इसी इलाके में रहता है। उसने बताया कि एक बार रात के वक्त कुछ लड़कियों ने उसे बुलाया और 600 रुपये का चूना लगा दिया। यहां जब पुलिस आती है तो कुछ देर के लिए सन्नाटा छा जाता है, लेकिन फिर थोड़ी देर बाद वही काम शुरू हो जाता है। हैरान करने वाली बात है कि कलसाडा में वेश्यावृत्ति का गंदा खेल कई वर्षों से चल रहा है, लेकिन इस पर पुलिस-प्रशासन की तरफ से ठोस कदम नहीं उठाए जाते।

लड़की दिखाकर तय होता है रेट

यहां के बारे में जब रिपोर्टर ने अधिक जानने की कोशिश की तो पता चला कि सड़क से गुजर रहे लोगों को महिलाएं पहले रिझाती हैं। इशारों-इशारों में बुलाती हैं और फिर रेट तय किया जाता है। कई लोग खुद ही यहां पर आते हैं, ग्राहक को पहले लड़की दिखाई जाती है, जिसके बाद रेट तय होता है। कुछ लड़कियां सड़क किनारे झोपड़ी नुमा जगहों पर भी बैठी दिख जाती हैं। जो ग्राहक जैसे सेट हो जाए, उसको वैसे ही सेट कर लिया जाता है।

लड़कियों की मजबूरी

एक 45 साल की महिला से मुलाकात हुई, उसने यहां के बारे में गहराई से जानकारी दी। महिला ने कहा कि यह धंधा अब यहां कि लड़कियों की मजबूरी बन चुका है। ये पहले से ही बदनाम हैं, तो इनको कोई शर्म भी नहीं है। यहां की लड़कियों के लिए अनजान पुरुषों से मिलना और पैसे लेना आम बात है। कुछ लड़कियां तो बार डांसर बनने के लिए पैसे इकट्ठा कर रही हैं।

मुख्य धारा में लाने के होते हैं प्रयास

राजस्थान समेत पूरे देश में तमाम ऐसी जगहें हैं, जहां पर वेश्यावृत्ति का धंधा खुलेआम चल रहा है। इन इलाकों की महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार और तमाम सामाजिक संस्थाएं लगातार प्रयास करती रहती हैं। कई बार कुछ महिलाओं को मुख्य धारा में लाने में सफलता मिल भी जाती है। हालांकि, पूरे देश में यह धंधा कम नहीं हो रहा।

लगातार बढ़ रहा जिस्मफरोशी का धंधा

जिस्मफरोशी के धंधे में होटल संचालक से लेकर कई दलाल शामिल रहते हैं, जो अपने लाभ के लिए इस धंधे को बढ़ाते रहते हैं। कई बार इन जगहों पर पुरुषों के साथ लूट होने की घटनाएं भी सामने आती हैं। कई बार पुलिस भी जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल लोगों को पकड़ती है। हालांकि, पूरे देश में यह धंधा बढ़ता ही जा रहा है। बस तरीका अब बदल रहा है। इसके लिए अब ऑनलाइन तरीके भी अपनाए जाने लगे हैं।

ये भी पढ़ें

Kota: 3 लाख की घूस लेते पकड़ा नारकोटिक्स इंस्पेक्टर तो फाइल लेकर हुआ फरार, अधीक्षक से पूछताछ में सामने आई चौंकाने वाली बात

Updated on:
16 Nov 2025 09:42 am
Published on:
12 Nov 2025 05:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर