Alwar Top 5 Shameful Crimes: अलवर का इतिहास ऐसी कई 'खूनी दास्तानों' से भरा है, जहां कभी प्यार में अंधी पत्नी ने सुहाग उजाड़ दिया, तो कभी रक्षक ही भक्षक बन गए। आइए पढ़ते हैं अलवर की वो 5 फाइलें, जिन्होंने देश को हिला कर रख दिया था।
Rajasthan Crime News: क्या कोई शहर अपने अपराधों की पहचान बन सकता है? जब भी राजस्थान के औद्योगिक हब अलवर का नाम आता है, तो विकास की तस्वीरों के बीच अपराध की कुछ ऐसी काली परछाइयां उभरती हैं जो रूह कंपा देती हैं। हाल ही में राहुल मीणा नामक युवक ने दिल्ली में जिस तरह एक आईआरएस (IRS) अधिकारी की 22 साल की मासूम बेटी का कत्ल किया, उसने एक बार फिर अलवर के माथे पर 'क्राइम कैपिटल' का कलंक चस्पा कर दिया है। लेकिन यह पहली बार नहीं है। अलवर का इतिहास ऐसी कई 'खूनी दास्तानों' से भरा है, जहां कभी प्यार में अंधी पत्नी ने सुहाग उजाड़ दिया, तो कभी रक्षक ही भक्षक बन गए। आइए पढ़ते हैं अलवर की वो 5 फाइलें, जिन्होंने देश को हिला कर रख दिया था।
1.थानागाजी गैंगरेप (2019): जब कानून और इंसानियत दोनों रो पड़े
26 अप्रैल 2019 की वह शाम राजस्थान कभी नहीं भूल सकता। थानागाजी बाईपास पर 5 दरिंदों ने एक विवाहिता के साथ उसके पति के सामने ही गैंगरेप किया। बर्बरता की हद तो तब पार हो गई जब आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले ने देशव्यापी आक्रोश पैदा किया और अंततः 2020 में अदालत ने चार आरोपियों को मरते दम तक उम्रकैद की सजा सुनाई।
2 अक्टूबर 2017 की रात अलवर के इतिहास की सबसे काली रातों में से एक थी। संतोष नामक महिला ने अपने प्रेमी हनुमान के साथ मिलकर अपने ही पति, तीन मासूम बच्चों और एक भतीजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि पति को उनके अवैध संबंधों का पता चल गया था। सोते हुए बच्चों को मारते वक्त उस मां का कलेजा भी नहीं कांपा। कोर्ट ने इस मामले में संतोष और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
खेड़ली इलाके में जून 2025 में रिश्तों के कत्ल की एक और खौफनाक पटकथा लिखी गई। अनीता नाम की महिला ने अपने प्रेमी काशी के साथ मिलकर पति वीरू की हत्या के लिए 2 लाख रुपये की सुपारी दी। कातिल जब घर में घुसे तो अनीता ने खुद दरवाजा खोला। इस पूरी वारदात का गवाह अनीता का 9 साल का बेटा बना, जिसने पुलिस को बताया कि कैसे उसकी मां ने ही पिता की मौत का इंतजाम किया था।
गोविंदगढ़ की अर्चना अरोड़ा को अपने टैक्सी ड्राइवर ऋषभ से प्यार हो गया। यह इश्क इस कदर परवान चढ़ा कि अर्चना ने अपने पति कर्णव (जयपुर में बैंक मैनेजर) को ही रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। कर्णव ने जब अपनी पत्नी के फोन में रिकॉर्डिंग सुनी, तब इस खौफनाक राज का पर्दाफाश हुआ। अर्चना ने अलग होने के बदले 50 लाख रुपये की डिमांड तक कर डाली थी।
अलवर का नाम केवल घरेलू अपराधों में ही नहीं, बल्कि मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं के लिए भी चर्चा में रहा। 2018 के आसपास हुई लिंचिंग की वारदातों ने संसद तक को हिला दिया था। इन घटनाओं ने समाज में बढ़ती नफरत और कानून के खौफ की कमी को उजागर किया।