23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar Crime: इस चीज का था शौकीन आरोपी राहुल मीणा, थ्रिलर फिल्म से कम नहीं पूरी प्लानिंग

IRS Officer Daughter Murder Case: बताया जा रहा है कि अलवर के राजगढ़ निवासी राहुल मीणा को अफसर ने कुछ दिन पहले घर से निकाल दिया था। उसने हिसाब में गडबड़ी की थी। इसी बात से परिवार नाराज चल रहा था।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Jayant Sharma

Apr 23, 2026

Rahul Meena Case

Rahul Meena Case

IRS Daughter Murder Or Alwar Rape Case: राजस्थान के अलवर में दोस्त की बीवी से रेप करने के बाद दिल्ली पहुंच IRS अधिकारी की बेटी से रेप-हत्या करने तक आरोपी राहुल मीणा ने पूरी योजना बनाई थी। बताया जा रहा है कि वह ऑन लाइन गेमिंग का बड़ा शौकीन था, इसी कारण काफी कर्ज हो चला था। कर्ज से छुटकारा पाने को उसने अपराध का रास्ता चुना, रेप, हत्या और लूटपाट की। लेकिन उसे द्वारका इलाके में एक होटल से दबोच लिया गया। अलवर से लेकर दिल्ली तक उसने बवाल काटा, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से नहीं बच सका। उसकी कहानी और प्लानिंग किसी थ्रिलर फिल्म की तरह है।

उसे पता था सवेरे वॉक पर जाते हैं IRS अधिकारी और उनकी पत्नी, इसी समय को चुना

दिल्ली पुलिस के साउथ जोन की पुलिस के अनुसार वारदात बुधवार सवेरे की है। आरोपी राहुल मीणा अधिकारी के यहां पर ही नौकर था और उसे अधिकारी के परिवार के बारे में काफी कुछ पता था। उसे पता था कि दम्पती सवेरे वॉक पर जाते हैं और करीब एक घंटे के बाद लौटते हैं। इसी समय को उसने चुना। उसने सवेरे करीब साढ़े छह बजे घर में एंट्री ली, उसे पता था कि चाबी शू रेंक में रखी रहती है। उसके बाद उसने तीन से चार लॉक खोले और अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी तक पहुंचा। फिर उसका यौन उत्पीडन किया और उसके बाद उसकी हत्या कर फरार हो गया। घर में लूटपाट भी की।

पुलिस पीछे नहीं लगे, इसलिए बेचा फोन, उसके बाद एंबुलेंस वाले को भी ठगा

बताया जा रहा है कि अलवर के राजगढ़ निवासी राहुल मीणा को अफसर ने कुछ दिन पहले घर से निकाल दिया था। उसने हिसाब में गडबड़ी की थी। इसी बात से परिवार नाराज चल रहा था। वह कुछ दिन से अलवर में ही था। उसने यहां पर अपनी दोस्त की बीवी से रेप किया और उसके बाद अपना फोन दस हजार में बेच दिया ताकि उसका कोई पीछा नहीं कर सके। उसके बाद छह हजार रुपए में दिल्ली तक एंबलेंस की ताकि कोई रोक-टोक नहीं हो। दिल्ली में ऐंबुलेंस का किराया देने से पहले ही वह फरार हो गया। उसने दिल्ली में वारदात की और फिर अपने कपड़े और जूते वहीं छोड़ दिए। वह द्वारका में छुपा था। उसे दबोच लिया गया है।

गेमिंग की लत और कर्ज… साल भर पहले रखा था काम पर

पुलिस जांच में सामने आया है कि राहुल मीणा मोबाइल गेम्स का आदी था और उस पर काफी कर्ज भी था। उसे करीब एक साल पहले एक परिचित की सिफारिश पर काम पर रखा गया था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि उसका पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया था या नहीं। फिलहाल आरोपी के खिलाफ हत्या, रेप और लूट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अलवर पुलिस भी उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने की तैयारी में है।