अलवर

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बी. फार्मेसी छात्र की मौत, दोस्त की बहन की शादी में जा रहा था

नेशनल हाईवे पर पनियाला थाना क्षेत्र के केशवाना फ्लाईओवर के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो बी फार्मेसी के छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

less than 1 minute read
Feb 04, 2026
मृतक अभिषेक वर्मा फाइल फोटो। पत्रिका नेटवर्क

बहरोड़ (अलवर)। नेशनल हाईवे पर पनियाला थाना क्षेत्र के केशवाना फ्लाईओवर के पास मंगलवार देर शाम ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो बी फार्मेसी के छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी वाहनों की मदद से बहरोड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें

Road Accident: भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत, एक साथ उठीं तीन अर्थियां तो रो पड़ा गांव, नहीं जले चूल्हे

दोस्त की बहन की शादी में जा रहा था

मृतक की पहचान औरंगाबाद (बिहार) निवासी अभिषेक वर्मा के रूप में हुई है, जो जयपुर में रहकर बी. फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था। पनियाला थाना पुलिस के अनुसार मृतक के भाई आदित्य वर्मा ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया गया कि अभिषेक मंगलवार को अपने दोस्त संजय कुमार के साथ बाइक से जयपुर से बहरोड़ के बर्डोद गांव में दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने जा रहा था।

दूसरा साथी जयपुर रेफर

जैसे ही दोनों पनियाला थाना क्षेत्र के केशवाना गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत बहरोड़ के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अभिषेक वर्मा ने दम तोड़ दिया।

वहीं, उसके साथी संजय कुमार की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पनियाला थाना पुलिस ने परिजनों के आने पर जिला अस्पताल बहरोड़ में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan : पानी की डिग्गी में डूबते पिता को बचाने कूदे बेटे, तीनों की मौत, मां-बेटी का रो-रोकर बुरा हाल

Updated on:
04 Feb 2026 09:05 pm
Published on:
04 Feb 2026 09:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर