ADJ Court Will Open In Ramgarh: अलवर जिले के लिए भजनलाल सरकार ने विकास की बड़ी सौगातों का एलान किया है। शहर में टाउन प्लानिंग योजना लॉन्च होने के साथ रामगढ़ में ADJ कोर्ट और करोड़ों रुपए के विकास कार्य मंजूर किए हैं।
Bhajan Lal Government's Big Gift: अलवर शहर के सुनियोजित विकास के लिए टाउन प्लानिंग योजना लॉन्च होगी। साथ ही रामगढ़ में एडीजे कोर्ट खुलेगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने विधानसभा में की। ये प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों की ओर से प्राप्त हुए थे। सीएम ने कहा कि संभाग मुख्यालयों के अलावा बड़े शहरों के लिए सुनियोजित विकास के लिए 20 टाउन प्लानिंग योजनाएं लॉन्च होंगी। इन शहरों में अलवर भी शामिल है।
अलवर शहर में नए नलकूपों का निर्माण 5 करोड़ रुपए में होगा। इसके अलावा रामगढ़ में अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश न्यायालय खुलेगा। गोविंदगढ़ सीएचसी में एमसीएच विंग की शुरुआत होगी। नारायणपुर-अलवर मार्ग का चौड़ीकरण साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से होगा।
ये भी पढ़ें
धौलागढ़ के देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण एक करोड़ रुपए से होगा। पिनान में पुलिस थाना भवन बनेगा। खेरली व तिजारा में ड्रेनेज सिस्टम 8 करोड़ की लागत से तैयार होगा। कठूमर से डेहरा मोड़ तक सड़क निर्माण 22 करोड़ की लागत से होगा। इसी प्रकार स्टेट हाईवे 14 से अलवर-बहरोड़-नारनौल मोड़ तक तीन किमी सड़क निर्माण के लिए 1.20 करोड़ रुपए खर्च होंगे।