अलवर

सीएचसी का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, ट्रॉमा सेंटर कार्य शुरू न होने पर जताई नाराजगी

अलवर जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बुधवार को पिनान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, संसाधनों और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

less than 1 minute read
Jan 14, 2026

अलवर जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बुधवार को पिनान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, संसाधनों और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने कलेक्टर को कई अहम पदों पर डॉक्टरों और स्टाफ की कमी से अवगत कराते हुए शीघ्र नियुक्तियां करने की मांग रखी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. शुक्ला ने ट्रॉमा सेंटर के निर्माण कार्य को लेकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि स्वीकृति मिले नौ माह बीत जाने के बावजूद अब तक ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है, जो गंभीर लापरवाही का मामला है। इस पर कलेक्टर ने मौके पर मौजूद ठेकेदार सहित संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य गुरुवार से हर हाल में शुरू किया जाए।

ये भी पढ़ें

ट्रैक्टर पलटने से दादा-पोते की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम


कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की प्रगति से संबंधित फोटो नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, ताकि समयबद्ध निगरानी की जा सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर रैणी एसडीएम हरकेश मीणा, तहसीलदार कैलाश मेहरा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी योगेन्द्र शर्मा भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

Published on:
14 Jan 2026 02:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर