अलवर

PAK से राजस्थान आए बुजुर्ग दंपती को मृत बताकर 16 बीघा जमीन पर कब्जा, 90 की उम्र में धक्के खाने को विवश

Rajasthan News: पाकिस्तान से भारत आए 90 वर्षीय बुजुर्ग नानक सिंह को लिवारी में 16 बीघा जमीन अलॉट हुई थी। लेकिन, उन्हें मृत बताकर लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। अब जमीन को छुड़ाने के लिए वह दर-दर ठोकरें खा रहे है।

2 min read
May 22, 2026
जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर नानक सिंह अपनी पत्नी के साथ जनसुनवाई में पहुंचे। फोटो: पत्रिका

अलवर। पाकिस्तान से भारत आए 90 वर्षीय बुजुर्ग नानक सिंह को लिवारी में 16 बीघा जमीन अलॉट हुई थी। उनकी पत्नी अर्जनी कौर के साथ वो गुरुवार को मिनी सचिवालय पहुंचे। सभागार के बाहर एक अधिकारी खड़े मिले। उन्हें बताया कि उन्हें मृत बताकर अलग-अलग लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। अब जमीन को छुड़ाने के लिए वह दर-दर ठोकरें खा रहे है। जिला कलक्टर तक बाहर खड़े अधिकारियों ने पहुंचने ही नहीं दिया।

इसी तरह जमीनों पर कब्जे की कई शिकायतें जनसुनवाई में पहुंची। जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में अलवर के मिनी सचिवालय में हुई जनसुनवाई में 190 से अधिक लोग शिकायत लेकर पहुंचे। 60 फीट रोड स्थित राम नगर कॉलोनी में पार्क की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया। इसकी शिकायत राम नगर विकास समिति की ओर से की गई। कहा कि यूआइटी के अधिकारी शिकायत हवा में उड़ा रहे है।

ये भी पढ़ें

Namo Bharat Project: राजस्थान में 160 की रफ्तार से दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 91KM लंबे ट्रैक पर बनेंगे 6 स्टेशन

इस पर कलक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान यूआइटी से जुड़ी कई अन्य शिकायत भी पहुंची। गांव धौलीदूब की महिलाएं रोड लाइट, सामुदायिक भवन निर्माण, नरेगा का कार्य देने व शौचालय निर्माण की मांग लेकर पहुंची। आइटीआइ के एक शिक्षक ने कहा कि उनको हटाया जा रहा है, जबकि उन्होंने बेहतर परिणाम दिए थे। वह कॉन्ट्रेक्ट पर कार्य कर रहे है। एडवोकेट तरुण सैनी ने कहा कि सरकारी जोहड़ की जमीन पर नगर निगम अतिक्रमण नहीं हटाना चाहता। कई बार कहा गया। इस पर अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

पट्टे से लेकर पानी की समस्याएं भी आई

जनसुनवाई में शहर के वार्ड नंबर 11 दिल्ली दरवाजे के बाहर व राजगढ़ के वार्ड नंबर 1 के ख्वास जी का बाग में सुचारू पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की गई। विश्वकर्मा कॉलोनी में अमृत योजना के तहत जलापूर्ति कराने की मांग रखी गई। बायोडायवर्सिटी पार्क के पास सडक की मरम्मत कराने, वार्ड नंबर 10 मीणापाडी क्षेत्र में रोड लाइट पोल लगवाने, मालवीय नगर कॉम्पलेक्स व गांधी नगर स्कीम नंबर 8 में अवरुद्ध नाली की साफ-सफाई कराने, मेव बोर्डिंग के पास रोड नंबर 2 पर सडक निर्माण, कचरा पॉइंट हटाने, संजय नगर में यूआइटी से पट्टा दिलाने समेत कई शिकायतें पहुंची। इस मौके पर एडीएम प्रथम योगेश डागुर, एडीएम शहर अंबा लाल मीणा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

जयपुर के गोविंद मार्ग को 100 फीट चौड़ा करने में 189 बाधाएं, 174 निर्माणों पर सरकार लेगी बड़ा फैसला
Also Read
View All