अलवर

राजस्थान के अलवर जिले में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से बाइक सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Rajasthan Road Accident: अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार चार युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें 3 की मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2025, 11:39 AM IST
Feature image
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और टक्कर मारने वाला डंपर (फोटो - पत्रिका)

Alwar Road Accident: अलवर जिले के प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र के झिरी गांव के बस स्टैंड से करीब तीन सौ मीटर पहले घुमाव पर तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बाबूलाल मीना (40), दिनेश मीना (8) व अशोक (22) की मौत हो गई। चौथा युवक नरसीराम (26) गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे जयपुर-दिल्ली रोड स्थित चंदवाजी में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे हुआ। प्रतापगढ़ थाना प्रभारी जगजीवन राम ने बताया कि चारों जने एक ही बाइक पर सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक की तीन टुकड़े हो गए। जिस डंपर ने इनकी बाइक को टक्कर मारी, वह दौसा में किसी क्रेशर पर गिट्टी लेने जा रहा था।


हादसा होते ही चालक फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। बाइक सवार तीनों मृतक व घायल मैजोड़ गांव के निवासी हैं। इसमें बाबूलाल मीना और दिनेश मीना रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने अलवर-जयपुर रोड जाम कर दिया। इस बीच वहां से गुजरने का प्रयास कर रहे एक बाइक सवार के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। करीब तीन घंटे बाद थानागाजी विधायक कांतिलाल मीणा व पुलिस-प्रशासन की समझाइश पर जाम खुला।



दस्तावेज जमा कराने हॉस्टल जा रहे थे

बताया जा रहा है दिनेश के बड़े भाई मोहित ने जयपुर जिले के दंताला गांव िस्थत मीणा हॉस्टल में एडमिशन लिया था। हॉस्टल में दस्तावेज जमा कराने के लिए दिनेश उसके चाचा बाबूलाल सहित अन्य युवक एक ही बाइक पर सवार होकर दंताला गांव जा रहे थे। बाबूलाल को बाइक चलाना नहीं आता था, इसलिए गांव के अशोक मीना को साथ लेकर गए थे।



दिनेश अपने बड़े भाई मोहित से मिलने की जिद करके उनके साथ गया था। जबकि घायल युवक नरसीराम रास्ते में कहां से उनके साथ बाइक पर बैठा था, इसकी अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।

Updated on:
25 Sep 2025, 11:39 AM IST
Published on: