अलवर

शर्मसार: सलवार की पोटली में मिला 8 माह का भ्रूण, अलवर की झाड़ियों में फेंका, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाए पुलिस पर ये आरोप

Rajasthan News: अलवर के गोविंदगढ़ बारोली और न्याणा गांवों के बीच झाड़ियों में पड़ी पोटली में 8 माह का भ्रूण मिला है। ग्रामीणों ने इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

2 min read
Feb 09, 2026
फोटो: पत्रिका

Fetus Found In Bushes: अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गोविंदगढ़ के बारोली और न्याणा गांवों के बीच झाड़ियों में पड़ी एक पोटली से 8 माह का भ्रूण मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें

Udaipur Accident: सड़क हादसे में इस पूर्व पार्षद की दर्दनाक मौत, BJP में दौड़ी शोक की लहर, नवंबर में होनी थी बेटे की शादी

2 दिन तक कचरा समझकर पड़ा रहा भ्रूण

पुलिस के अनुसार भ्रूण सलवार और पॉलीथिन में लिपटी पोटली में रखा गया था। सहायक उप निरीक्षक तेजराम ने बताया कि यह पोटली करीब दो दिन से झाड़ियों में पड़ी थी। राहगीरों ने इसे कचरा समझकर नजरअंदाज कर दिया। रविवार सुबह खेत से लौट रहे एक किसान को पोटली पर संदेह हुआ। जब उसने पोटली खोलकर देखी तो अंदर 8 माह का भ्रूण मिला, जिसके बाद उसने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर जुटे ग्रामीण

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने भ्रूण को गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित रखवाया। मौके से सलवार सहित अन्य संदिग्ध वस्तुएं भी जब्त की गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और भ्रूण को यहां कैसे और किसने फेंका इसकी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस पर देरी से पहुंचने का आरोप

इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस जाप्ता उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर करीब डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। इस देरी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला।

मामले में थाना अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की सभा में पुलिस बल की ड्यूटी लगी हुई थी, जिसके कारण मौके पर पहुंचने में देरी हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

PM Jan Aushadhi Kendra : राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, सभी जिला अस्पतालों में प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र होंगे शुरू, आदेश जारी

Updated on:
09 Feb 2026 09:36 am
Published on:
09 Feb 2026 09:32 am
Also Read
View All

अगली खबर