अलवर

अलवर से गुजरने वाली 4 ट्रेनों का समय बदला, रेलवे ने जारी की नई टाइमिंग

रेलवे (Indian Railways) ने परिचालन कारणों से चार प्रमुख ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव किया है। इनमें रानीखेत एक्सप्रेस (Ranikhet Express), पूजा एक्सप्रेस (Pooja Express) और प्रयागराज सुपरफास्ट (Prayagraj Superfast) सहित काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस शामिल हैं। नई समय-सारणी नवंबर से लागू होगी। रानीखेत एक्सप्रेस के बदले समय का असर अलवर स्टेशन पर भी पड़ेगा।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2026, 1:18 PM IST
indian railways
representative picture (patrika)

उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) ने यात्रियों की सुविधा और रेल संचालन को बेहतर बनाने के लिए चार ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में आंशिक बदलाव किया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, काठगोदाम-जैसलमेर, जम्मूतवी-अजमेर पूजा एक्सप्रेस, जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस और लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट के समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों को यात्रा से पहले नई समय-सारणी जरूर देखनी चाहिए।

काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस का जयपुर में बदला समय

गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस का समय 4 नवंबर से बदलेगा। ट्रेन काठगोदाम से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी। अब यह जयपुर स्टेशन पर सुबह 10:05 बजे पहुंचेगी और 10:10 बजे रवाना होगी। किशनगढ़ में सुबह 11:29 बजे पहुंचकर 11:31 बजे रवाना होगी। अजमेर में दोपहर 12:25 बजे पहुंचकर 12:30 बजे छूटेगी। ब्यावर में दोपहर 1:16 से 1:18 बजे तक और मारवाड़ जंक्शन पर दोपहर 2:40 से 3:10 बजे तक ठहराव रहेगा।

पूजा एक्सप्रेस अब 9:35 बजे पहुंचेगी जयपुर

गाड़ी संख्या 12414 जम्मूतवी-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस यानी पूजा एक्सप्रेस के जयपुर स्टेशन के समय में 4 नवंबर से बदलाव होगा। यह ट्रेन पहले सुबह 9:30 बजे जयपुर पहुंचती थी, लेकिन अब सुबह 9:35 बजे पहुंचेगी। यहां से 9:40 बजे रवाना होगी। जम्मूतवी से ट्रेन अपने निर्धारित समय पर ही चलेगी।

रानीखेत एक्सप्रेस 25 मिनट पहले चलेगी

गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस यानी रानीखेत एक्सप्रेस 16 नवंबर से जैसलमेर से दोपहर 2:40 बजे के बजाय 2:15 बजे रवाना होगी। यानी ट्रेन 25 मिनट पहले चलेगी। इसके चलते रास्ते के स्टेशनों पर भी समय बदला गया है।

यह ट्रेन अगले दिन जयपुर दोपहर 2:55 बजे और दौसा शाम 4:02 बजे पहुंचेगी। इसके बाद बांदीकुई शाम 4:35 बजे, राजगढ़ शाम 4:56 बजे और मालाखेड़ा शाम 5:13 बजे पहुंचेगी। अलवर स्टेशन पर इसका नया समय शाम 5:37 बजे रहेगा। इसके बाद खैरथल शाम 6 बजे, बावल शाम 6:32 बजे और रेवाड़ी शाम 7:13 बजे पहुंचेगी।

प्रयागराज सुपरफास्ट के समय में भी बदलाव

गाड़ी संख्या 12404 लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस का समय 15 नवंबर से बदलेगा। जयपुर में यह दोपहर 2:30 बजे पहुंचेगी और 2:35 बजे रवाना होगी। गांधीनगर जयपुर 2:46 बजे, खातीपुरा 3 बजे और दौसा 3:31 बजे पहुंचेगी। बांदीकुई में ट्रेन शाम 4:05 बजे पहुंचकर 4:07 बजे रवाना होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन का संशोधित समय जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पर इंतजार करने या ट्रेन छूटने की परेशानी न हो।

Updated on:
4 Nov 2026, 1:18 PM IST
Published on: