केड़लगंज व्यापारिक संचालन समिति के चुनाव में शनिवार को मतदान प्रक्रिया जारी है। अध्यक्ष पद पर इस बार महेंद्र गुप्ता और सत्यविजय गुप्ता के बीच सीधा मुकाबला है।
केड़लगंज व्यापारिक संचालन समिति के चुनाव में शनिवार को मतदान प्रक्रिया जारी है। अध्यक्ष पद पर इस बार महेंद्र गुप्ता और सत्यविजय गुप्ता के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं, मुख्य सचिव पद पर विजेंद्र गोयल, घनश्याम दास गुप्ता और शैलेंद्र अग्रवाल के बीच त्रिकोणीय संघर्ष बना हुआ है।
व्यापारिक जगत में यह चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि समिति क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं और नीतियों से सीधा जुड़ा हुआ है। अध्यक्ष और मुख्य सचिव पद के लिए हो रहे चुनाव में व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। निर्वाचन अधिकारी गजानंद गुप्ता ने बताया कि मतदान सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:30 बजे तक कृषि उपज मंडी स्थित शिव मंदिर परिसर में जारी रहेगा।
इसके तुरंत बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और परिणाम भी आज ही घोषित किए जाएंगे। चुनाव में बड़ी संख्या में व्यापारी वोट डालने पहुंचे। व्यापारियों का कहना है कि नए नेतृत्व से समिति में पारदर्शिता और विकास की उम्मीदें जुड़ी हैं।