अलवर

अलवर में रास्ता पूछने के बहाने गाड़ी में बैठाकर करते थे ऐसा काम, खुलासे के बाद चौंक गई पुलिस

अलवर में रास्ता पूछने के बहाने बदमाश राहगीरों को अपनी कार में बैठा लेेते थे।
2 min read
Jun 27, 2018
Loot after excuse of car lift in alwar
अलवर में रास्ता पूछने के बहाने गाड़ी में बैठाकर करते थे ऐसा काम, खुलासे के बाद चौंक गई पुलिस

टपूकड़ा. पुलिस ने खुशखेड़ा उद्योग क्षेत्र में पैदल चलने वाले राहगीरों को रास्ता पूछने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खुशखेड़ा थानाधिकारी सज्जन सिंह ने बताया कि थाने में अजय चंद्रपुर पुत्र मूलचंद निवासी दौलतपुर थाना गोवर्धन मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे 19 मई को दिन में होण्डा कंपनी में ड्यूटी जा रहा था कि आरपीएससी कंपनी के पास रास्ते में एक अल्टो गाड़ी में आए दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने गाड़ी में बैठाया और थोड़ी दूर जाकर मारपीट कर मोबाइल छीनकर ले गए और उसे रास्ते में उतार दिया।

वहीं दूसरी कुलदीप सिंह पुत्र राजराजे सिंह निवासी दिल्ली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक जून को काम के लिए जा रहा था कि रास्ते में अल्टो गाड़ी में आए 2 लोगों ने उससे होण्डा चौक का रास्ता पूछकर गाड़ी में बैठाया और थोड़ी दूर चलने पर हथियार से मारपीट की और पैंट की जेब में रखे रुपए व मोबाइल छीनकर ले गए। जेब में रखे आधार कार्ड, पेनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र, दसवीं-बारहवीं की अंक तालिका, आईटीआई प्रमाण पत्र व कंपनी का ट्रेनिंग सर्टिफिकेट आदि छीनकर ले गए।

जंगल में मिला युवक का शव

नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव खरखड़ा के जंगलों में पुलिस को एक युवक का शव मिला है।
पुलिस ने बताया कि फोन पर सूचना मिली कि खरखड़ा के जंगलों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पिन्टू पुत्र पुरुषोत्तम (30) पश्चिम बंगाल के रूप में की गई है। पिन्टू खरखड़ी गांव निवासी गनी पुत्र नसीम के पास मजदूरी करता था।

नौगांवा थानाप्रभारी मोहन सिंह का कहना है कि युवक खरखड़ी में मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। प्रथम दृष्टया युवक की मौत अधिक शराब पीने से बताया जा रहा है। मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को अलवर के सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। युवक की मौत की सूचना पुलिस ने फोन पर उसके परिजनों को दे दी है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मामलें की जांच शुरू कर दी है।

Published on:
27 Jun 2018 11:22 am