अलवर

MBA छात्र के पेट में धंसा स्टयेरिंग, माता-पिता के सामने इकलौते बेटे की गई जान, खाटूश्यामजी दर्शन कर लौट रहा था परिवार

MBA Student Died In Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने खाटू धाम से लौट रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार आगे-पीछे चल रहे वाहनों के बीच फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

2 min read
Apr 17, 2026
हाइवे पर हुई दुर्घटना एंव घटना में क्षतिग्रस्त कार और मृतक का फाइल फोटो: पत्रिका

Jaipur-Delhi Highway Horrific Accident: जयपुर-दिल्ली हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एमबीए छात्र की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक ही परिवार के चार सदस्य खाटूश्यामजी के दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर ने परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं ।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में लव स्टोरी का दुखद अंत, पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार हाईवे पर श्री श्याम मंदिर के सामने देर रात करीब 12 बजे हल्का जाम लगा हुआ था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भीषण थी कि कार आगे-पीछे चल रहे वाहनों के बीच फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई ।

स्टेयरिंग पेट में धंसने से युवक की मौत

हादसे के समय कार चला रहे दिल्ली के बसंत विहार निवासी 22 वर्षीय आशीष मिश्रा वाहन में बुरी तरह फंस गए। टक्कर के बाद कार का स्टेयरिंग उनके पेट में धंस गया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई । स्थानीय लोगों और पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । आशीष एमबीए के छात्र थे और परिवार के इकलौते बेटे थे ।

माता-पिता गंभीर रूप से घायल

हादसे में आशीष की मां लिपिका मिश्रा (53) के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि पिता किशोर कुमार मिश्रा (57) के सिर में गंभीर चोट आई है । दोनों घायलों का उपचार नीमराणा के सोनी देवी अस्पताल में जारी है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है । परिजनों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं । वहीं बहन डॉ. एलीना मिश्रा को मामूली चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी ।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सीएचसी नीमराणा की मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कर शव उन्हें सौंप दिया गया । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

ये भी पढ़ें

किलर लुक या खौफ? शादीशुदा, 2 बच्चों का पिता और लव मैरिज का दावा, जानें क्यों लड़कियों के बीच चर्चा में रहा गैंगस्टर राजू मांजू
Published on:
17 Apr 2026 02:08 pm
Also Read
View All