अलवर

Paper Leak : राजस्थान में अब इस बड़ी भर्ती परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल, परीक्षा निरस्त, मचा हड़कंप

Paper Leak In Rajasthan :राजस्थान में अब तक सरकरी भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाएं होती थी, लेकिन अब नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की ओर रविवार को आयोजित एनसीसी सी ग्रेड की लिखित परीक्षा पेपर लीक हो गया। इसको लेकर अलवर से लेकर जयपुर तक हड़कंप मच गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Feb 2024, 8:55 AM IST
paper_leak_.jpg

Paper Leak In Rajasthan : राजस्थान में अब तक सरकरी भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाएं होती थी, लेकिन अब नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की ओर रविवार को आयोजित एनसीसी सी ग्रेड की लिखित परीक्षा पेपर लीक हो गया। इसको लेकर अलवर से लेकर जयपुर तक हड़कंप मच गया। पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण परीक्षा निरस्त कर दी गई। पेपर विद्यार्थियों के व्हाटस-एप पर आ गया था। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब एनसीसी की परीक्षा निरस्त की गई।


परीक्षा देने पहुंचे तब पता चला निरस्त हो गई
अलवर शहर के राजर्षि कॉलेज परिसर में रविवार को सुबह 10 बजे एनसीसी की परीक्षा होनी थी। इसमेें विभिन्न कॉलेजों के 185 एनसीसी कैडेट्स शामिल होने थे। जो कि निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे। यहां जाकर पता चला कि परीक्षा नहीं हो रही है। इसको लेकर हड़कंप मच गया। एनसीसी के सुबेदार राकेश कुमार ने बताया कि एनसीसी के सी प्रमाण पत्र से जुड़ा प्रश्न पत्र लीक होते ही मुख्यालय के आदेश पर सी प्रमाण पत्र की परीक्षा को रद्द कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि इससे पहले एनसीसी के बी प्रमाण पत्र की परीक्षा एक सप्ताह पहले हो चुकी है, जिसमें करीब 251 एनसीसी केडेट्स ने यह परीक्षा दी थी। बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज के एनसीसी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि एनसीसी के सी प्रमाण पत्र की परीक्षा जो कि निरस्त की गई है। अब यह परीक्षा आगामी रविवार को होगी।

Updated on:
19 Feb 2024, 8:55 AM IST
Published on: