ओवरस्पीड, तेज ब्रेक और घुमाव का पता चलेगा
जीपीएस सिस्टम लगने के बाद रोडवेज प्रबंधक की ओर से भी बसों की मॉनिटरिंग होगी। जीपीएस में ऐसे फीचर लगाए गए हैं कि बसों की ओवरस्पीड, तेज ब्रेक और तेज गति से घुमाव का भी पता चलेगा। कितनी देर बस चालू हालत में खड़़ी रही, इसकी सूचना भी रोडवेज प्रशासन को पता चलेगी। इससे बसों में ईधन की बचत होगी। इसी के साथ चालक की स्किल का भी पता लगेगा।