दरअसल अबरार पिछले 19 साल से मक्का शहर की एक लॉन्ड्री कंपनी में कैशियर के पद पर कार्य कर रहा है। 12 फरवरी को लॉन्ड्री में सऊदी अरब के वल हसन मुतवल्ली हिजाजी ने कपड़े धुलाई के लिए दिए। अबरार ने धुलाई के कपड़ों को थैले में से निकाला तो वह देखकर हैरान रह गया। ग्राहक के कपड़ों के थैले में 20000 हजार अमीरकन डॉलर (भारतीय मुद्रा में 16,62000 रुपए) थे। अबरार ने यह रुपए अपने पास रख लिए और शाम तक ग्राहक का इंतजार किया। इसके बाद कंपनी के मालिक को रुपए की जानकारी दी। इस पर कंपनी मालिक ने ग्राहक को बुलाया और उसके 20,000 यूएस डॉलर वापस सौंप दिए। ग्राहक हिजाजी ने भी चॉकलेट और मिठाई देकर अबरार का शुक्रिया अदा किया।