Rajasthan News : बूंदी रेल्वे स्टेशन जल्द ही नए रुप में दिखेगा। अमृत भारत स्टेशन स्क्रीम के अन्तर्गत करीब 6 करोड़ की लागत से बूंदी रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण हो रहा है, जिसमें अप्रोच रोड ,4 बुकिंग काउंटर,एंट्री एक्सिट, तीनों वेटिंग हॉल का पुनर्निर्माण होगा। साथ ही नए पे एंड यूज वाशरूम और नई पार्किंग बनाई जा रही है, जिसके बाद बूंदी स्टेशन का लुक बदला-बदला सा आधुनिक नजर आने वाला है।