4 साल में बस 4 बड़ी कार्रवाई
बीते चार साल में सिर्फ चार बड़ी कार्रवाई हुई। करीब 15-20 करोड़ रुपए की 7.42 किलो स्मैक व तीन किलो एमडी ड्रग्स जब्त की गई है। नशे के काले कारोबार पर नकेल नहीं कस पाने के कारण कई युवा इस दलदल में फंसते जा रहे हैं। नशे की लत पूरी के लिए वे चोरी, लूट व अन्य अपराध में उतर जाते हैं। वहीं, नशे का ओवरडोज अब जानलेवा भी बन रहा है। हाल ही में एक युवक की स्मैक के ओवरडोज से मौत हो गई।