अलवर

अलवर शहर में लगा दी घटिया इंटरलॉकिंग टाइल्स, सैंपल हुए फेल

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Sep 29, 2018
Poor Interlocking tiles in alwar city
अलवर शहर में लगा दी घटिया इंटरलॉकिंग टाइल्स, सैंपल हुए फेल

शहर के एरोड्रम रोड पर सडक़ के दोनों तरफ लगाई गई इंटरलॉकिंग टाइल्स घटिया निकली। जिसकी सैम्पल जांच में पुष्टि हो गई है। जबकि सडक़ निर्माण के समय आमजन की शिकायत पर जिम्मेदार अधिकारी इंटरलॉकिंग टाइल्स की गुणवत्ता को खरा बताते रहे। ऐसे में यह साफ है कि ठेकेदार व जिम्मेदार विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मिलीभगत कर जनता का पैसा लूटने में लगे हैं। एक महीने पहले लगी टाइल्स बिखर रही हैं।

पीडब्ल्यूडी व एनसीआर प्रोजेक्ट के तहत जिले भर में सडक़ के कार्य चल रहे हैं। अलवर शहर में मुख्य-मुख्य रोड पीडब्ल्यूडी व एनसीआर के जरिए बनाई जा रही हैं। अधिकतर जगहों पर सडक़ के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग टाइल्स लग रही है। टाइल्स लगाते समय घटिया माल सामने दिख रहा है। इसके बावजूद उसे लगाने की अनुमति देकर विभागो के अधिकारी भी मिले हुए हैं। तभी तो खुद सभापति अशेाक खन्ना ने भी घटिया इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने की शिकातय की है। उसके बाद ऐरोड्रम रोड पर टाइल्स के सैम्पल लिए गए। जो पूरी तरफ फेल मिले हैं। मतलब घटिया टाइल्स लगाई गई है। जिससे जनता को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है।

यहां भी लग रही टाइल्स

शहर में एरोड्रम रोड, कटीघाटी रोड, कला कॉलेज के सामने, जिला कलक्टर आवास के सामने, मोती डूंगरी सहित करी आठ से दस सडक़ों पर टाइल्स लगाई जा चुकी है। पिछले दिनों एसीएस ने पीडब्ल्यूडी व यूआईटी के अधिकारियों से यह पूछा भी आखिरी इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का मतलब क्या है। सडक़ इस तरह बनाओ भी पानी नहीं भरे।

कई जगहों पर उखड़ गई टाइल्स

शहर में एरोड्रम रोड, मोती डूंगरी, कला कॉलेज रोड सहित कई जगहों पर टाइल्स बैठ गई हैं। जगह-जगह से टूटीे पड़ी हैं। वाहन ऊपर से निकलता है तो नीचे बैठ जाती हैं। बारिश के मौसम में टाइल्स उखड़ भी गई। जिसको लेकर आए दिन अधिकारियों को शिकायतें भी मिल रही हैं। जिस पर जिनता का सवाल उठाना लाजिमी है।

एरोड्रम रोड पर लगी इंटरलॉकिंग टाइल्स के सैम्पल फेल मिले हैं। उच्चाधिकारियों की शिकायत पर सैम्पल जांच कराई है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो गया कि घटिया टाइल्स लगी हैं।
महेश अग्रवाल, एक्सईएन, क्वालिटी कंट्रोल।

Updated on:
29 Sept 2018 05:11 pm
Published on:
29 Sept 2018 05:11 pm