
अलवर। राजगढ़ के माचाडी कस्बे में नंगेश्वर चौक के पास से पुलिस ने एक जने को देसी बंदूक और बारह बोर के कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए राजगढ़ में गश्त के दौैरान मुखबीर ने सूचना दी कि एक जना मंदिर के पास अवैध रुप से बंदूक लिए घूम रहा है। सूचना के बाद पुलिस जैसे ही मौके पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।