अलवर

Rajasthan : 1 अप्रेल से राजस्थान में बदल जाएगा स्कूल, आंगनबाड़ी और अस्पतालों का समय

Rajasthan : राजस्थान में एक अप्रेल से स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र व अस्पतालों का समय बदल जाएगा। जानें नया समय क्या होगा।
2 min read
Mar 28, 2026
स्कूलों के समय में बदलाव
फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan : एक अप्रेल को नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र व अस्पतालों का समय बदल जाएगा। अब सभी जल्द खुलेंगे और दोपहर में जल्दी बंद होंगे। यह समय 30 सितंबर तक रहेगा। इसके बाद एक अक्टूबर से नई समय सारिणी जारी होगी।

शिविरा पंचांग के अनुसार एक अप्रेल से सरकारी स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव होगा। एक पारी में चलने वाली स्कूल सुबह 7.30 बजे से 1 बजे तक और दो पारी में चलने वाली स्कूल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे। प्रत्येक पारी 5.30 घंटे की होगी। वर्तमान में सभी स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक है।

वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों का समय भी बदलेगा। अब आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। गौरतलब है कि हर साल गर्मियों और सर्दियों में स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी और सफारी का समय बदलता है। यह एक अप्रेल और एक अक्टूबर से

लागू होते हैं। सफारी का समय बदलेगा

सरिस्का टाइगर रिजर्व में चलने वाली सफारी का समय भी 1 अप्रेल से बदल जाएगा। मॉर्निंग शिफ्ट की सफारी सुबह 6 से 9.30 और शाम की शिफ्ट की सफारी का समय दोपहर 3 से शाम 6.30 बजे तक होगा। यह समय 15 मई तक रहेगा। 16 मई से 30 जून तक शाम की पारी की सफारी का समय दोपहर 3.30 से शाम 7 बजे हो जाएगा। सुबह की पारी का समय नहीं बदलेगा।

अस्पताल सुबह 8 बजे खुलेंगे

सरकारी अस्पतालों का ओपीडी समय भी एक अप्रेल से बदल जाएगा। सीएमएचओ डॉ. योगेंद्र शर्मा ने बताया कि गर्मियों में ओपीडी सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी। राजकीय अवकाश के दिन सुबह 9 से 11 बजे तक ओपीडी रहेगी। इसके बाद इमरजेंसी खुली रहेगी, जहां लोग अपना इलाज करवा सकेंगे। अभी ओपीडी का समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक है।

इस बार मौसम विभाग की चेतावनी है कि राजस्थान में गर्मी भयंकर रुप से पड़ेगी। मौसम की मार से बचाने के लिए राजस्थान सरकार यह व्यवस्था करती है। इस समय क इस बदलाव से गर्मी के मौसम में मरीजों, स्कूली बच्चों और निजी व सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उनके स्वास्थ्य में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Updated on:
28 Mar 2026 09:07 am
Published on:
28 Mar 2026 09:07 am